लाइव न्यूज़ :

म्यांमा के घटनाक्रम पर भारत और अमेरिका ने संपर्क में रहने पर सहमति जताई

By भाषा | Updated: February 13, 2021 01:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 फरवरी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि म्यांमा में सैन्य तख्तापलट की घटना के बाद वहां की स्थिति का आकलन करने के लिए भारत और अमेरिका ने संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बीच सोमवार को टेलीफोन पर हुई वार्ता के दौरान म्यांमा के घटनाक्रम पर चर्चा हुई।

श्रीवस्तव ने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका संपर्क में बने रहने तथा स्थिति पर आकलन साझा करने पर सहमत हुए हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत का मानना है कि कानून का शासन एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाएं म्यांमा में अवश्य ही कायम होनी चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा, ‘‘दोनों देशों के बीच करीबी सांस्कृतिक संबंध हैं तथा व्यापार, अर्थव्यवस्था, सुरक्षा और रक्षा के क्षेत्र में भी संबंध मजबूत हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम उस देश (म्यांमा) में घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए हैं। हम इस मुद्दे को लेकर सभी के साथ संवाद जारी रखेंगे।’’

गौरतलब है कि पिछले हफ्ते म्यांमा की सेना ने देश की असैन्य सरकार का तख्तापलट कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था और नोबेल पुरस्कार विजेता आंग सान सू ची तथा उनकी पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी के अन्य नेताओं को हिरासत में लेने के बाद आपातकाल लगा दिया था।

श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि भारत को म्यांमा की सेना ने एक पत्र भेजा है जिसमें सैन्य तख्तापलट के कारणों का उल्लेख किया गया है।

म्यांमा की सेना ने इस प्रकार के पत्र अन्य देशों को भी भेजे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए