लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन ने जलवायु पहलों को मजबूत बनाने पर सहमति व्यक्त की: केंद्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: October 22, 2021 20:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ब्रिटेन जलवायु संबंधी पहलों को मजबूत करने और अपनी हरित साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।

ब्रिटिश विदेश मंत्री लिज़ ट्रस के नेतृत्व में ब्रिटेन के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ द्विपक्षीय बैठक में, यादव ने कहा कि भारत सीओपी की अध्यक्षता को लेकर यूके का समर्थन करेगा।

बैठक के बाद मंत्री ने ट्वीट किया, ''विदेश मंत्री लिज़ ट्रस के नेतृत्व में यूके के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। दोनों पक्ष जलवायु पहल को मजबूत करने और हमारी हरित साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सहमत हुए। सीओपी की अध्यक्षता के लिये यूके को भारत के समर्थन का आश्वासन दिया। उम्मीद करता हूं कि सीओपी26 कार्रवाई और कार्यान्वयन पर आधारित होगा।''

ब्रिटेन 31 अक्टूबर से 12 नवंबर तक ग्लासगो में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) में 26वीं कांफ्रेंस ऑफ पार्टीज (सीओपी26) की मेजबानी करेगा।

सीओपी26 इसलिये महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें विकासशील, देश विकसित देशों द्वारा किए गए जलवायु वित्त वादों की स्थिति पर चर्चा कर सकते हैं।

भारत ने कई बार कहा है कि वह दूसरों की गलतियों का शिकार है और जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार नहीं है।

भारत ने यह भी दोहराया है कि जलवायु परिवर्तन के लिए जिम्मेदार देशों को अपनी वचनबद्धता के लिए वित्त देना चाहिए और सस्ती कीमत पर प्रौद्योगिकी उपलब्ध कराना चाहिए।

कोपेनहेगन समझौते के तहत, विकसित देश जलवायु परिवर्तन को कम करने में विकासशील देशों की मदद के लिए 2020 तक प्रति वर्ष 100 अरब अमेरिकी डॉलर जुटाने के लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!