लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन ने सामरिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 22, 2021 22:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर विदेश मंत्री एस जयशंकर और ब्रिटेन की विदेश मंत्री लिज ट्रूस ने शुक्रवार को आधारभूत ढांचा निवेश तथा रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग सहित विविध क्षेत्रों में व्यापक चर्चा की।

भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आई ट्रूस ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण तथा पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठकें की ।

ट्रूस की यात्रा पर ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ट्रूस दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को बढ़ावा देने और विकसशील देशों को एक स्वच्छ एवं स्थायी माहौल प्रदान करने के लिए भारत के साथ आर्थिक एवं तकनीकी समझौतों की एक श्रृंखला की घोषणा कर सकती हैं ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ब्रिटिश समकक्ष बोरिस जानसन के बीच डिजिटल शिखर बैठक के बाद भारत और ब्रिटेन ने रक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवा सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग के लिये 10 वर्षो का खाका पेश किया था ।

दोनों देशों ने बेहतर कारोबारी गठबंधन की घोषणा की थी जिसमें समग्र एवं संतुलित मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) सहिम अंतरिम कारोबारी समझौता के बारे में वार्ता करने पर सहमति शामिल है।

भारत यात्रा से पहले ट्रूस ने कहा, ‘‘ मैं चाहती हूं कि ब्रिटेन और भारत प्रौद्योगिकी, निवेश, सुरक्षा और रक्षा सहित महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सहयोग बढ़ायें । भारत दुनिया का सबसे लोकतांत्रिक देश है तथा प्रौद्योगिकी एवं आर्थिक शक्ति केंद्र एवं ब्रिटेन का एक महत्वपूर्ण सामरिक सहयोगी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रौद्योगिकी एवं आधारभूत ढांचा जैसे क्षेत्रों में करीबी संबंध दोनों देशों में रोजगार एवं विकास में मदद करेंगे तथा विकासशील विश्व अर्थव्यवस्थाओं को गति प्रदान करेंगे एवं वैश्विक स्तर पर हमारे मूल्यों को प्रोत्साहित करेंगे । ’’

इससे पहले ट्रूस ने ट्वीट कर कहा कि विदेश मंत्री के तौर पर दिल्ली की पहली यात्रा के दौरान मैं हमारे गठबंधन को गति देने के रास्तों के बारे में मित्र भारत के साथ चर्चा करूंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित