लाइव न्यूज़ :

भारत और दक्षिण कोरिया रणनीतिक सहयोग बढ़ाने पर हुए सहमत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 22:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन दिसंबर भारत और कोरियाई गणतंत्र (दक्षिण कोरिया) ने आतंकवाद, चरमपंथ एवं कट्टरपंथ की चुनौतियों से निपटने समेत रणनीतिक सहयोग को मजबूत करने पर शुक्रवार को सहमति जतायी।

दोनों पक्षों ने यहां हुई तीसरी भारत -कोरिया गणतंत्र रणनीतिक वार्ता में अहम मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ दोनों पक्ष द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक हितों के क्षेत्रों में परस्पर रणनीतिक सहयोग को और मजबूत एवं गहरा बनाने पर राजी हुए।’’

उन्होंने कहा कि कोरिया गणतंत्र के उप राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक किम ह्योंग-झिन उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पंकज सरन के न्यौते पर इस वार्ता के लिए दिल्ली आये थे।

मंत्रालय के अनुसार यात्रा पर आये इन विदेशी मेहमान ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश राज्य मंत्री राजकुमार रंजन सिंह से भी भेंट की।

मंत्रालय के मुताबिक दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में संयुक्त विकास एवं संयुक्त उत्पादन तथा अहम एवं उच्च प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में साझेदारी पर भी चर्चा हुई।

बयान में मंत्रालय ने कहा, ‘‘ दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा एवं सूचना प्रौद्योगिकी, समुद्री सुरक्षा तथा आतंकवाद, चरमपंथ एवं कट्टरपंथ की चुनौतियों से निपटने को परस्पर सहयोग के क्षेत्रों के रूप में पहचान की।’’

उसने कहा, ‘‘ भारत की ‘एक्ट ईस्ट पॉलिसी’ तथा कोरिया गणतंत्र की ‘न्यू साउदर्न पॉलिसी’ पर परस्पर तालमेल मजबूत बनाने पर भी सहमति बनी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए