लाइव न्यूज़ :

भारत और रूस ने अंतरिक्ष में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई, समझौते पर हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: December 6, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर भारत और रूस ने सोमवार को, मानव के साथ अंतरिक्ष उड़ान समेत अंतरिक्ष के क्षेत्र में आपसी सहयोग और प्रगाढ़ करने का संकल्प लिया और प्रक्षेपण यान के निर्माण एवं संचालन में सहयोग के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच हुई शिखर वार्ता के दौरान इस समझौते पर हस्ताक्षर किये गए। शिखर वार्ता के बाद जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों देशों ने रूसी अंतरिक्ष एजेंसी ‘रॉसकॉसमॉस’ और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के बीच सहयोग बढ़ने का स्वागत किया।

इसमें मानव के साथ अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम तथा उपग्रह नेविगेशन में सहयोग शामिल है।

बयान के अनुसार, दोनों देश प्रक्षेपण यान के विकास, बाह्य अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उद्देश्यों के लिए प्रयोग और ग्रहों की खोज के विषयों में परस्पर लाभकारी अध्ययन तथा परस्पर सहयोग पर राजी हुए।

भारत और रूस ने मानव सहित अंतरिक्ष कार्यक्रम में संयुक्त गतिविधियों को अंजाम देने के लिए रॉसकॉसमॉस तथा इसरो के बीच हुए समझौता ज्ञापन के खाके के तहत हुए कामकाज का स्वागत किया। रूस स्थित 'यूरी गागरिन अनुसंधान एवं परीक्षण कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण केंद्र' में चार भारतीयों ने भारत की मानव के साथ पहले अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए प्रशिक्षण लिया है। साझा बयान में इस पर भी संतोष जताया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता