लाइव न्यूज़ :

भारत व फिलीपींन जल्द ही ब्रह्मोस मिसाइल के लिए सौदा करेंगे

By भाषा | Updated: December 30, 2021 20:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर भारत और फिलीपीन जल्दी ही अंतर-सरकारी ब्रह्मोस मिसाइल सौदे को अंतिम रूप देंगे। फिलीपीन की नौसेना के लिए सुपरसोनिक मिसाइलों की खरीद के लिए दोनों देशों के बीच वर्षों से बातचीत चल रही थी। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

इस खरीद से फिलीपीन के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों के आगे बढ़ने की उम्मीद है। फिलीपीन दक्षिण चीन सागर में चीन के साथ अपने लंबे समय से चले आ रहे टकराव के मद्देनजर अपनी नौसेना को मजबूत बना रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि ब्रह्मोस सौदे पर बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है और दोनों पक्ष अगले कुछ हफ्तों में करार को औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस भारत-रूस संयुक्त उद्यम है और यह सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों का उत्पादन करता है जिन्हें पनडुब्बियों, पोतों, विमानों या जमीन से प्रक्षेपित किया जा सकता है।

यह मिसाइल ध्वनि की गति से लगभग तीन गुना की गति से उड़ान भरती है। यह संस्करण लगभग 290 किलोमीटर दूरी तक मार सकता है। पिछले कुछ दिनों में फिलीपीन ने अपने सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण के लिए कई रक्षा सौदे किए हैं।

रूसी मिशन के उप प्रमुख रोमन बाबुश्किन ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि भारत और रूस, फिलीपीन व कई अन्य देशों को ब्रह्मोस मिसाइल निर्यात करने की योजना बना रहे हैं। इंडोनेशिया सहित कई देशों और कई खाड़ी देशों ने मिसाइल खरीदने में रुचि दिखाई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं