लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान ने कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक जुलाई भारत और पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को राजनयिक माध्यम से अपने यहां मौजूद कैदियों एवं मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान किया । भारत ने पाकिस्तान से भारतीय कैदियों, लापता रक्षा कर्मियों एवं मछुआरों को जल्द रिहा करने एवं उनकी नौकाओं को भी छोड़ने को कहा। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी ।

मंत्रालय के बयान के अनुसार, भारत और पाकिस्तान के बीच साल 2008 के समझौते के प्रावधानों के तहत हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को ऐसी सूचियों का आदान प्रदान किया जाता है ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ भारत ने 271 पाकिस्तानी कैदियों और 74 मछुआरों की सूची सौंपी । इसी प्रकार से पाकिस्तान ने 51 कैदियों और 558 मछुआरों की सूची सौंपी जिसके बारे में समझा जाता है कि वे भारतीय नागरिक हैं । ’’

बयान के अनुसार, सरकार ने भारतीय कैदियों, लापता भारतीय रक्षा कर्मियों तथा मछुआरों को जल्द पाकिस्तान की हिरासत से रिहा करने और उनकी नौकाओं को छोड़ने को भी कहा।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान से ऐसे भारतीय कैदी और 295 मछुआरों को जल्द रिहा कर भारत को सौंपने को कहा गया है जिनकी नागरिकता की पुष्टि हो गई है और इस बारे में पाकिस्तान को बता दिया गया है ।

इसमें कहा गया है कि पाकिस्तान से 194 मछुआरों और 17 कैदियों को तत्काल राजनयिक पहुंच सुलभ कराने को कहा गया है जो पाकिस्तान की हिरासत में है जिनके बारे में समझा जाता है कि ये भारतीय हैं ।

बयान के अनुसार, सरकार ने पाकिस्तान की विभिन्न जेलों में बंद संभावित भारतीय कैदियों की मानसिक स्थिति की जांच के लिये भारतीय चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम को जल्द वीजा प्रदान करने तथा संयुक्त न्यायिक समिति की यात्रा की तारीख तय करने को भी कहा है ।

मंत्रालय के अनुसार, भारत ने कोविड-19 महामारी की स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान से सभी भारतीय कैदियों और ऐसे लोग जिन्हें भारतीय समझा जाता है, की सुरक्षा एवं कल्याण को ध्यान में रखने को कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल