लाइव न्यूज़ :

भारत और पाकिस्तान ने 2008 के एक समझौते के तहत असैन्य कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया

By भाषा | Updated: July 2, 2019 06:15 IST

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत ने अपनी हिरासत में 256 पाकिस्तानी असैन्य कैदियों और 99 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को सौंपी। पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में उन 209 मछुआरों और 52 कैदियों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या जिन्हें भारतीय माना जाता है।’’

Open in App

भारत और पाकिस्तान ने 2008 के एक समझौते के प्रावधान के अनुसार अपनी-अपनी हिरासत में बंद असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का सोमवार को आदान-प्रदान किया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नई दिल्ली और इस्लामाबाद में राजनयिक स्तर पर कैदियों की सूचियों का आदान-प्रदान किया गया।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत ने अपनी हिरासत में 256 पाकिस्तानी असैन्य कैदियों और 99 मछुआरों की सूची पाकिस्तान को सौंपी। पाकिस्तान ने अपनी हिरासत में उन 209 मछुआरों और 52 कैदियों की सूची साझा की है, जो भारतीय हैं या जिन्हें भारतीय माना जाता है।’’

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पाकिस्तान द्वारा प्रदान की गई सूची में पाकिस्तान में मौत की सजा का सामना कर रहे भारतीय कैदी कुलभूषण जाधव का आंकड़ा नहीं था। वर्ष 2008 के समझौते के प्रावधानों के तहत भारत और पाकिस्तान हर वर्ष एक जनवरी और एक जुलाई को अपनी-अपनी हिरासत में असैन्य कैदियों और मछुआरों की सूचियों का आदान-प्रदान करते हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत ने लापता भारतीय रक्षाकर्मियों और मछुआरों समेत असैन्य कैदियों की जल्द रिहाई का आह्वान किया है। उसने कहा, ‘‘इस संदर्भ में, पाकिस्तान को उन 10 भारतीय असैन्य कैदियों और 124 भारतीय मछुआरों की रिहाई और उन्हें स्वदेश भेजने के लिए कहा गया, जिनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि हो गई है।’’ 

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं