लाइव न्यूज़ :

अपराध की रोकथाम के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे भारत और नेपाल

By भाषा | Updated: July 6, 2021 17:22 IST

Open in App

बहराइच (उत्तर प्रदेश), छह जुलाई भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मिलने वाले अज्ञात शवों की पहचान, मानव तस्करी गिरोहों, मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी तथा अन्य अपराधों की रोकथाम के लिए दोनों देशों की सीमा पर तैनात अधिकारी एक-दूसरे से सूचनाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

इंडो नेपाल डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेशन कमेटी की बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर नानपारा में सोमवार को हुई बैठक में दोनों देशों के अधिकारियों ने आम सहमति से यह फैसले लिए।

बैठक में शामिल बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार ने मंगलवार को बताया कि बैठक में मानव तस्करी, मादक पदार्थों, नशीली दवाओं, जड़ी बूटियों और अवैध हथियारों की तस्करी के संबंध में एक-दूसरे से सूचनाएं साझा करने को लेकर दोनों देशों के अधिकारियों ने सहमति जताई।

उन्होंने बताया कि खुली सीमा तथा समान सामाजिक परिस्थितियों के कारण दोनों देशों के अपराधियों के एक देश में अपराध कर दूसरे देश में फरार होने की संभावना बनी रहती है। हाल में जंगल से सटे इलाकों में मिले अज्ञात शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। इस बात की भी आशंका बनी रहती है कि अपराधियों ने एक देश में हत्या कर दूसरे देश में शव फेंक दिया हो।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस संबंध में दोनों देशों के अधिकारियों ने बैठक के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों के गुमशुदा व्यक्तियों व बरामद शवों की सूचनाएं एक-दूसरे से साझा करने को लेकर सहमति जताई है।

कुमार ने बताया कि बैठक से पूर्व दोनों देशों के अधिकारियों ने संयुक्त भ्रमण कर सीमा पर बन रहे इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट और अन्य निर्माण कार्यों तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल