भारत और किर्गिस्तान के बीच दो सप्ताह तक चलने वाला सैन्य अभ्यास शुरू

By भाषा | Updated: April 16, 2021 22:26 IST2021-04-16T22:26:52+5:302021-04-16T22:26:52+5:30

India and Kyrgyzstan begin two-week military exercise | भारत और किर्गिस्तान के बीच दो सप्ताह तक चलने वाला सैन्य अभ्यास शुरू

भारत और किर्गिस्तान के बीच दो सप्ताह तक चलने वाला सैन्य अभ्यास शुरू

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल भारत और किर्गिस्तान के विशेष बलों के बीच शुक्रवार को बिश्केक में सैन्य अभ्यास शुरू हुआ जो दो सप्ताह तक चलेगा। इसमें आतंकवाद रोधी अभियानों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि विशेष बलों के बीच ‘खंजर’ नाम के आठवें अभ्यास का उद्घाटन किर्गिस्तान गणराज्य के विशेष बल ब्रिगेड प्रतिष्ठान में हुआ।

इस अभ्यास की शुरुआत 2011 में हुई थी और तब से दोनों देशों के बीच सैन्य एवं रक्षा संबंधों में काफी मजबूती आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India and Kyrgyzstan begin two-week military exercise

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे