लाइव न्यूज़ :

भारत और फ्रांस ने हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विमर्श किया

By भाषा | Updated: April 13, 2021 23:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल भारत और फ्रांस ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने के लिए तरीके तलाशने की दिशा में मंगलवार को बातचीत की।

बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर त्रिपक्षीय सहयोग करने और समुद्र तथा अंतरिक्ष में उभरती हुई चुनौतियों का सामना करने पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्री एस जयशंकर और फ्रांसीसी विदेश मंत्री ज्यां यवेस ला द्रिआन के बीच हुई बातचीत में फ्रांस ने भारत की हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) का हिस्सा बनने का भी निर्णय लिया।

विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया कि दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ व्यापार और निवेश समझौते पर चर्चा में तेजी लाने के महत्व को भी रेखांकित किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा, “उन्होंने हिंद प्रशांत क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के तरीकों पर बात की। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर त्रिपक्षीय सहयोग करने और समुद्र तथा अंतरिक्ष में उभरती हुई चुनौती का सामना करने और जलवायु परिवर्तन पर साथ मिलकर काम करने तथा जैव विविधता संरक्षण के मुद्दे पर मंथन किया गया।”

मंत्रालय की ओर से जारी वक्तव्य में कहा गया, “इस संबंध में भारत फ्रांस के निर्णय का स्वागत करता है जिसमें उसने हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) का हिस्सा बनने का फैसला लिया।”

इस बीच ला द्रिआन और प्रधानमंत्री मोदी की बैठक मंगलवार को नहीं हो सकी।

इसका कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया। हालांकि माना जा रहा है कि महामारी के प्रकोप को देखते हुए एहतियात के तौर पर यह मुलाकात नहीं हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos