लाइव न्यूज़ :

भारत और यूरोपीय संघ ने स्वच्छ ऊर्जा सहयोग बढ़ाने का निर्णय लिया

By भाषा | Updated: December 2, 2021 14:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक दिसंबर भारत और यूरोपीय संघ ने अपतटीय पवन, हरित हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर जोर देते हुए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया है। इसके अलावा, ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने का भी निर्णय लिया।

बुधवार को भारत-यूरोपीय संघ ऊर्जा पैनल की बैठक में स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को प्रगाढ़ करने के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि पैनल ने 2023 तक स्वच्छ ऊर्जा व जलवायु साझेदारी को लागू करने के लिए एक विस्तृत कार्यक्रम पर सहमति व्यक्त की, जिस पर 2016 में सहमति बनी थी।

मंत्रालय के अनुसार बैठक में दोनों पक्षों ने हरित हाइड्रोजन, ग्रिड एकीकरण के क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर भी सहमति व्यक्त की, जिसमें स्मार्ट ग्रिड, भंडारण, बिजली बाजार डिजाइन और स्वच्छ ऊर्जा परियोजनाओं के लिए स्थायी वित्तपोषण शामिल है।

मंत्रालय ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ ने अपतटीय पवन, हरित हाइड्रोजन और सौर ऊर्जा पर बल देते हुए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लेने के अलावा ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में निवेश को प्रोत्साहित करने का भी निर्णय लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया