लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन ने आतंकवाद से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने का आह्वान किया

By भाषा | Updated: January 25, 2021 22:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी भारत और ब्रिटेन ने सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की है और दक्षिण एशिया में सीमा पार आतंकवाद सहित इस बुराई से समग्र रूप से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया है।

विदेश मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि आतंकवाद से निपटने संबंधी भारत-ब्रिटेन संयुक्त कार्यकारी समूह की दो दिवसीय वर्चुअल बैठक में दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र की प्रतिबंध सूची में शामिल आतंकवादियों तथा आतंकी समूहों से व्याप्त खतरों की समीक्षा की।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘इस बात पर जोर दिया गया कि सभी देशों को यह सुनिश्चित करने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए कि उनके नियंत्रण वाले किसी भी क्षेत्र का इस्तेमाल किसी दूसरे पर आतंकवादी हमलों के लिए न हो पाए और इस तरह के हमलों के षड्यंत्रकारियों को न्याय के कठघरे में लाया जाए।’’

इसने कहा कि दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र और वित्तीय कार्यबल (एफएटीएफ) जैसे बहुपक्षीय मंचों पर एक-दूसरे का सहयोग करने के साथ ही आतंकवाद से लड़ने के वास्ते आतंकवादियों तथा आतंकी समूहों को शिकस्त देने जैसे मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

बयान में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की ओर स्पष्ट इशारा करते हुए कहा गया, ‘‘भारत और ब्रिटेन ने सभी तरह के आतंकवाद की कड़ी निंदा की और दक्षिण एशिया में सीमा पार आतंकवाद सहित इस वैश्विक बुराई से समग्र रूप से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने का आह्वान किया।’’

संयुक्त कार्यकारी समूह की 14वीं बैठक 21-22 जनवरी को हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो