लाइव न्यूज़ :

भारत और बांग्लादेश को मिलकर अफगानिस्तान के हालात पर नजर रखनी चाहिए: पूर्व विदेश सचिव

By भाषा | Updated: September 21, 2021 22:54 IST

Open in App

गुवाहाटी, 21 सितंबर बांग्लादेश के पूर्व विदेश सचिव शमशेर एम चौधरी ने मंगलवार को कहा कि भारत और बांग्लादेश को अफगानिस्तान के हालात पर पैनी नजर रखनी चाहिए क्योंकि उसका इस उप महाद्वीप पर असर पड़ सकता है।

चौधरी ने अपने देश के राजदूत के तौर पर अमेरिका और रूस में काम किया है। उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबान के नेतृत्व में नई सरकार किसी राजनीतिक विचारधारा से नहीं बल्कि ‘सांप्रदायिक’ सोच से प्रेरित है। भारत-बांग्लादेश संबंधों पर भारतीय सेना की ओर से डिजिटल माध्यम से आयोजित एक संगोष्ठी में चौधरी ने कहा, “(अफगानिस्तान में) स्थिति चिंताजनक है और हमें यह देखना है कि आगे क्या होता है।”

बांग्लादेश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे चौधरी ने यह भी कहा कि दोनों देशों को साथ मिलकर स्थिति पर नजर रखना चाहिए। उन्होंने आगाह किया कि अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा सत्ता पर काबिज होने से बांग्लादेश जैसे देशों में इस्लामी आतंकी समूहों को बढ़ावा मिल सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटक्या धैर्य का फल मीठा होता है?, पृथ्वी साव और सरफराज खान बिके, 7500000-7500000 रुपये में दिल्ली कैपिटल्स और सीएसके से जुड़े

विश्व1 जनवरी 2026 से लागू, 20 और देशों पर यात्रा प्रतिबंध?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घोषणा, देखिए सूची

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह

भारतYear Ender 2025: चक्रवात, भूकंप से लेकर भूस्खलन तक..., विश्व भर में आपदाओं ने इस साल मचाया कहर

भारतAadhaar card update: आधार कार्ड से ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सेफ, तो अभी करें ये काम

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी