लाइव न्यूज़ :

साइबर सुरक्षा सहयोग बढ़ाएंगे भारत और ऑस्ट्रेलिया

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून भारत और ऑस्ट्रेलिया ने 5जी दूरसंचार नेटवर्क और अन्य महत्वपूर्ण सूचना ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत पर संज्ञान लेते हुए डिजिटल अर्थव्यवस्था तथा साइबर प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा सहयोग पर भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की पहली बैठक में साइबर क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों के संबंध में अनेक विषयों पर चर्चा की। जेडब्ल्यूजी दोनों देशों के बीच साइबर तथा साइबर आधारित महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी सहयोग के तहत, पांच वर्षीय (2020 - 2025) एक कार्य योजना के कार्यान्व्यन के लिए स्थापित प्रणाली है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘महत्वपूर्ण सूचना ढांचे और 5जी प्रौद्योगिकी तथा इंटरनेट संबंधी उपकरणों की सुरक्षा को मजबूत करने की जरूरत पर ध्यान देते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया ने कौशल और ज्ञान विकास के क्षेत्र में मिलकर काम करने के लिए निजी क्षेत्र एवं अकादमी क्षेत्र के साथ सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई।’’

चीनी दूरसंचार कंपनी हुआवेई के 5जी नेटवर्क के संबंध में वैश्विक सुरक्षा चिंताएं रही हैं। अनेक देशों ने दूरसंचार उपकरणों की अग्रणी उत्पादक कंपनी हुआवेई पर इन चिंताओं को लेकर प्रतिबंध लगा दिया है।

जेडब्ल्यूजी की इस डिजिटल बैठक से करीब एक साल पहले दोनों देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन के बीच ऑनलाइन शिखरवार्ता के दौरान अपने संबंधों को समग्र रणनीतिक साझेदारी के रूप में विस्तार दिया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साइबर सुरक्षा के खतरों के मूल्यांकन पर जानकारी का आदान-प्रदान किया और कानून एवं राष्ट्रीय साइबर रणनीतियों पर सूचनाएं भी साझा कीं।’’ उसने कहा कि दोनों पक्ष अगले साइबर नीति संवाद को लेकर आशान्वित हैं।

बैठक में विदेश मंत्रालय में निदेशक (ओशेनिया) पॉलोमी त्रिपाठी के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल ने भाग लिया, वहीं ऑस्ट्रेलियाई पक्ष का नेतृत्व विदेश और व्यापार विभाग में साइबर मामलों के विशेष सलाहकार रशेल जेम्स ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे