लाइव न्यूज़ :

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद की निंदा की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 01:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली,17 दिसंबर भारत और ऑस्ट्रेलिया ने सीमा पार से फैलाए जा रहे आतंकवाद की बृहस्पतिवार को निंदा की तथा आतंक के सभी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस कार्रवाई का आह्वान किया।

आतंकवाद से निपटने संबंधी भारत-ऑस्ट्रेलिया संयुक्त कार्यकारी समूह की ऑनलाइन बैठक में इस मुद्दे पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

बैठक के बाद जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कहा गया,‘‘भारत और ऑस्ट्रेलिया सभी तरह के आंतकवाद की निंदा करते हैं तथा व्यापक और सतत तरीके से आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर देते हैं।’’

बयान में कहा गया, ‘‘दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र द्वारा आतंकवादी घोषित लोगों की ओर से उत्पन्न खतरों की समीक्षा की तथा सभी आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos