लाइव न्यूज़ :

भारत, दुनिया में कोविड से सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में शामिल, लेकिन हर मौत पीड़ादायी : हर्षवर्धन

By भाषा | Updated: April 29, 2021 20:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने भारत के दुनिया में कोविड से सबसे कम मृत्यु दर वाले देशों में से एक होने की बात पर बृहस्पतिवार को जोर देते हुए कहा कि देश में पिछले एक महीने में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक से वृद्धि हुई है, लेकिन स्वस्थ होने वालों की संख्या भी उतनी ही तेजी से बढ़ रही है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, उपलब्ध कोविड सुविधाओं की व्यापक समीक्षा के लिये राष्ट्रीय राजधानी स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज (एलएचएमसी)का दौरा करने के बाद हर्षवर्धन ने कहा कि भारत में कोविड से मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम है, लेकिन प्रत्येक मृत्यु दुखद और पीड़ादायी है।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मृत्यु दर कम हो रही है और फिलहाल यह 1.11 फीसदी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किये गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक तीन लाख 79 हजार 257 मामले आए और 3645 लोगों की मौत हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मास्क पहनने, लगातार साबुन से हाथ धोने और सामाजिक दूरी का पालन करने से बड़ा कोई हथियार नहीं है।’’

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महामारी की शुरुआत के समय से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों से कोविड से सुरक्षा के उपायों का पालन करने की अपील कर रहे हैं क्योंकि बीमारी से लड़ने के लिये यह जरूरी है।

बयान के अनुसार, उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या को सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के जरिये जिस तरह फरवरी में 10 हजार के नीचे लाया गया था, इस बार भी उसी तरह इसमें कमी लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि पिछले साल कोरोना वायरस के बारे में कोई भी नहीं जानता था, लेकिन अब इस समस्या से कैसे निपटना है इसको लेकर सरकार के पास बेहतर जानकारी है और इस महामारी से लड़ने के लिये वह कोई प्रयास नहीं छोड़ रही है।

उन्होंने बताया कि देश में जांच क्षमता में लगातार सुधार हो रहा है और बुधवार को कोविड-19 के लिये 17 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों