पाकिस्तानी PM इमरान खान ने कहा-भारत झूठ बोल रहा है
By स्वाति सिंह | Updated: February 26, 2019 20:22 IST2019-02-26T12:43:40+5:302019-02-26T20:22:53+5:30
सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है।

पाकिस्तानी PM इमरान खान ने कहा-भारत झूठ बोल रहा है
पुलवामा हमले के बाद लगातार एक्शन की उठ रही मांग के बीच भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में आधी रात को बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भारतीय वायुसेना की ओर से 12 मिराज विमानों ने एलओसी पार कर करीब 1000 किलो बम गिराते हुए कई आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया है। भारतीय वायुसेना के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई तड़के करीब 3: 30 बजे की गई। पाकिस्तान की सेना की ओर से भी यह पुष्टि की गई है कि भारतीय वायुसेना ने एलओसी पार किया था। इस कार्रवाई के बाद वायुसेना का अलर्ट पर रखा गया है।
समाचार एएनआई के मुताबिक सेना ने इस ऑपरेशन में पीओके (PoK) से 88 किलोमीटर अंदर जाकर बालाकोट, चकौती और मुजफ्फराबाद में मौजूद आतंकी ठिकानों के लॉन्च पैड को तबाह किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन तीनों जगह जैश-ए-मोहम्मद के ठिकाने थे जहां पर तबाही की गई है। इस मामले से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए lokmatnews.in
26 Feb, 19 : 05:44 PM
पीएम मोदी ने आज के दिन को बताया खास
दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत खास है।
#WATCH Delhi: Prime Minister Narendra Modi at ISKCON temple says, "Today is a very important day..." pic.twitter.com/zeyMmpjiiU
— ANI (@ANI) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 05:07 PM
पाक उठाएगा UN में मुद्दा
भारत द्वारा नियंत्रण रेखा (एलओसी) के ‘‘उल्लंघन’’ के मुद्दे को पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय फोरम में उठाएगा। जियो टीवी ने खबर दी कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय किया गया जिसमें शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने शिरकत की। बैठक में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा भी शामिल थे।
26 Feb, 19 : 04:13 PM
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने भूख हड़ताल किया स्थगित
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर अपने भूख हड़ताल को स्थगित करने की जानकारी दी है।उन्होंने लिखा 'भारत और पाकिस्तान के मौजूदा माहौल को देखते हुए दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए किया जाने वाले उपवास स्थगित करता हूं।'
In view of prevailing Indo Pak situation, I am postponing my upwas for full statehood of Delhi. We all stand as one nation today.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 04:07 PM
पाकिस्तान PM इमरान खान ने फेसबुक पर लिखा पोस्ट
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायुसेना द्वारा किए स्ट्राइक पर फेसबुक पोस्ट लिखा है। उन्होंने लिखा 'आज इस मामले को लेकर उनकी अध्यक्षता में विदेश, रक्षा, वित्त मंत्री समेत अन्य बड़े सेनाध्यक्षों और अधिकारियों के साथ बैठक हुई। भारतीय वायुसेना द्वारा आतंकी ठिकानों को ध्वस्त करने की पूरी तरह से झूठी है।'' उन्होंने कहा दुनिया भर से कोई भी यहां आकर घटनास्थल की वास्तविक स्थिति देख सकता है। '
26 Feb, 19 : 03:52 PM
सूत्रों के हवाले से खबर भारतीय वायुसेना ने जवाबी कार्यवाई के दौरान 6 बम गिराये।
Govt sources: A total of six bombs were dropped on Pakistan based terrorist camps by the Indian Air Force Mirage 2000s. pic.twitter.com/nPkWpT8a3l
— ANI (@ANI) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 03:11 PM
थोड़ी देर में पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय करेगा प्रेस कांफ्रेंस
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय थोड़ी में इस मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकता है।इसके साथ ही पाकिस्तानी सरकार ने बुधवार को संसद का संयुक्त सत्र बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान इस मामले को सयुंक्त राष्ट्र के सामने भी उठा सकता है।
FM, Defence Minister and Finance Minister to address a press conference in MOFA at 3 pm today
— Dr Mohammad Faisal (@ForeignOfficePk) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 03:08 PM
जैश-ए-मोहम्मद के ये 5 आतंकी थे भारतीय वायुसेना के निशाने पर
Key Jaish e Mohammed operatives targeted in today’s air strikes: Maulana Ammar(in pic 1, associated with Afghanistan and Kashmir ops) and Maulana Talha Saif(pic 2), brother of Maulana Masood Azhar and head of preparation wing pic.twitter.com/rkEyCqvMJg
— ANI (@ANI) February 26, 2019
Key Jaish e Mohammed terrorists targeted in today’s air strikes: Mufti Azhar Khan Kashmiri, head of Kashmir operations(pic 1) and Ibrahim Azhar(pic 2), the elder brother of Masood Azhar who was also involved in the IC-814 hijacking pic.twitter.com/IUv1njNygA
— ANI (@ANI) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 03:04 PM
सर्जिकल स्ट्राइक पर PM नरेन्द्र मोदी ने ऐसे जताई खुशी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को राजस्थान के चूरू शहर में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे, जहां उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत सालासर बालाजी को याद करते हुए की और कहा कि उनकी दुनियाभर में मान्यता है। वहीं, उन्होंने पीओके और पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ की गई भारतीय वायुसेना की स्ट्राइक की ओर इशारा करते हुए कहा आज आपका मिजाज कुछ और ही लग रहा है। पूरी ताकत से बोलिये भारत माता की जय। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज चूरू की धरती से, मैं देशवासियों को विश्वास दिलाता हूं कि देश सुरक्षित हाथों में है।
26 Feb, 19 : 02:00 PM
BJP अध्यक्ष अमित शाह ने भारतीय वायुसेना के ऑपरेशन पर दी बधाई
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने एयरफोर्स की स्ट्राइक पर बधाई दी है।
भारत की जाबांज सेना को उनकी बहादुरी और वीरता के लिए बधाई देता हूँ और उन्हें सलाम करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) February 26, 2019
आज की कार्रवाई ने यह पुनः साबित किया है कि प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मजबूत और निर्णायक नेतृत्व में भारत सुरक्षित है।
26 Feb, 19 : 12:53 PM
NSA अजित डोभाल ने की सेना और वायुसेना प्रमुख
इस समय NSA अजित डोभाल, सेना प्रमुख बिपिन रावत और वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ के साथ अहम बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में बॉर्डर के हालात पर नजर रखी जा रही है।
NSA Ajit Doval along with Indian Army Chief Bipin Rawat and IAF Chief BS Dhanoa is reviewing the security situation on the borders after #IndianAirForce strikes at JeM terror camp in Balakot across LoC. pic.twitter.com/LAu3dMPohE
— ANI (@ANI) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 12:48 PM
सुषमा स्वराज ने बुलाई सर्वदलीय बैठक
External Affairs Minister Sushma Swaraj has called an all-party meeting at 5pm today. (file pic) pic.twitter.com/ByYTntwdFy
— ANI (@ANI) February 26, 2019
26 Feb, 19 : 12:47 PM
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों किया एयर स्ट्राइक: विदेश सचिव ने बताया
विजय गोखले ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर भारत की ओर से यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विजय गोखले ने साफ किया कि लगातार ऐसी सूचनाएं मिल रही थीं कि जैश देश में और फिदायिन अटैक करने की फिराक में था और इसलिए यह कार्रवाई जरूरी थी। गोखले ने कहा- 'यह पक्की सूचना थी कि जैश देश में और हमले की तैयारी कर रहा था। इसलिए ये अटैक जरूरी था। भारत ने बालाकोट में जैश के सबसे बड़े ठिकाने पर हमला किया है।'
#WATCH Foreign Secy says,"This facility in Balakot was headed by Maulana Yusuf Azhar alias Ustad Ghauri, brother in law of JeM Chief Masood Azhar...The selection of the target was also conditioned by our desire to avoid civilian casualty. It's located in deep forest on a hilltop" pic.twitter.com/QENnnkU5Rh
— ANI (@ANI) February 26, 2019