लाइव न्यूज़ :

कुल टीके दिए जाने के मामले में भारत अमेरिका से आगे : सरकार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 13:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि लोगों को अब तक दी गई कोविड-19 टीकों की कुल खुराकों के लिहाज से भारत अमेरिका से आगे निकल गया है।

भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया था और लोगों को अब तक 32.36 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं, वहीं 14 दिसंबर 2020 से टीकाकरण अभियान शुरू करने वाले अमेरिका ने 32.33 करोड़ खुराकें दी हैं।

मंत्रालय ने कहा, “भारत ने कोविड-19 टीकाकरण में एक और उपलब्धि हासिल की है और दी गई कोविड-19 टीके की कुल खुराकों के मामले में वह अमेरिका से आगे निकल गया है।”

भारत में कोविड-19 टीके की दी गई खुराकों की कुल संख्या रविवार को 32.36 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई। सोमवार को सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक 43,21,898 सत्रों के माध्यम से टीकों की कुल 32,36,63,297 खुराकें दी जा चुकी हैं।

इसने बताया कि पिछले 24 घंटों में 17,21,268 टीके लगाए गए।

आंकड़ों के मुताबिक 1,01,98,257 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक जबकि 72,07,617 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

अब तक 45 से 59 साल आयु वर्ग में, 8,71,11,445 लोगों को पहली खुराक जबकि 1,48,12,349 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

इसके अलावा, 60 वर्ष से अधिक उम्र के 6,75,29,713 लोगों को पहली खुराक जबकि 2,34,08,944 लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

कोविड-19 टीकाकरण के सार्वभौमीकरण का नया चरण 21 जून से शुरू हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं