लाइव न्यूज़ :

कहीं फिर से पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक तो करने नहीं जा रही भारतीय सेना, पढ़ें पूरा मामला

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2018 20:19 IST

एक बार फिर से भारतीय सेना पाक को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उस पर वार करने का फैसला ले सकती है। उरी हमले के बाद भारत ने पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

Open in App

जम्मू के पास सुंजवान आर्मी कैंप में हुए हमले के लिए भारत ने पाकिस्तान स्थित आतंकी समूह जैश-ए-मोहम्मद को जिम्मेदार ठहराया है। इस हमले में देश 5 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद से ही पाक को एक डर सताने लगा है। पाक को भारत की सर्जिकल स्ट्राइक की मात याद आ रही है और उसको लग रहा है कि भारत फिर से कहीं उन पर एक और सर्जिकल स्ट्रइक ना कर दे। 

ऐसे में कहा जा रहा है एक बार फिर से भारतीय सेना पाक को सबक सिखाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए उस पर वार करने का फैसला ले सकती है। उरी हमले के बाद भारत ने पाक पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी, अब  डेढ साल बाद सुंजवान में हुए हमले से एक बार फिस से वही हालात बनते नजर आ रहे हैं। सर्जिकल स्ट्राइक की आशंका को भांपते हुए पाक ने इस बार पहले से ही तैयारी कर ली है और इसको लेकर अप्रत्यक्ष रूप से चेतावनी भी दे डाली है।

सर्जिकल के डर से डरा पाकिस्तान

भारत ने सुंजवां आर्मी कैंप पर आतंकी हमले मे पाक का हाथ है, जिसको एक बार फिस से उसने खारिज कर दिया है। हमले के बाद पाक के विदेश मंत्रालय की ओर से एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया है कि हर बार की तरह भारत बिना किसी सबूत के आरोप ना लगाए ये पूरी तरह से गलत और निराधार है। पाक ने भारत पर डर के कारण निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में चल रहे 'सशस्त्र विद्रोह' पर काबू पाने की कोशिशों में की जा ही क्रूरता से ध्यान हटाने के लिए भारत इस तरह का आरोप उन पर लगा रहे रहे हैं। पाक वे एलओसी पर किसी भी तरह की जवाबी कार्रवाई को लेकर भारत को खुली चेतावनी दी है। 

पुलिस का दावा हमले पर दावा

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख एसपी वैद्य ने बताया है कि आंतकियों के बातचीत रिकॉर्ड हमें मिले हैं जो जैश की तरफ हमले का इशारा कर रहे हैं। आतंकी संगठन जैश के ढेरों ग्रुप कश्मीर में सक्रिय हैं और भारतीय सेना  को चुनौती देते रहते हैं।

2016 में की थी सर्जिकल स्ट्राइक

2016 में इससे पहले साल बारत ने अपने जवानों की शहादत का बदला पाक से सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए लिया था। उश समय कश्मीर में इंडियन आर्मी बेस में हुए हमले में 18 जवान शहीद हुए थे जिसके जवाब में भारतीय सैन्य टुकड़ियां नियंत्रण रेखा को पार कर पाकिस्तान पहुंचीं और आतंकियों पर धावा बोला था और  सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया था। हांलाकि पाक सबूतों के बाद भी इसको नकारता रहा है। 

टॅग्स :भारतीय सेनाइंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया