लाइव न्यूज़ :

भारत ने एनएएम को 'ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण' करने की सलाह दी

By भाषा | Updated: October 11, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर भारत ने सोमवार को गुट-निरपेक्ष आंदोलन (एनएएम) से अपने कामकाज को लेकर ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण करने का अनुरोध किया ताकि समूह की निरंतर प्रासंगिकता और समकालीन वैश्विक मुद्दों पर इसका प्रभाव सुनिश्चित हो सके।

विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने गुट-निरपेक्ष आंदोलन की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर बेलग्रेड में आयोजित एक बैठक को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान संकट के बारे में भी बात की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव का हवाला देते हुए उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफगानिस्तान की धरती का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए नहीं किया जा सकता है और न ही ऐसा किया जाना चाहिए।

उन्होंने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सफर की चर्चा करते हुए कहा कि इसके मूल सिद्धांतों ने उपनिवेशवाद प्रक्रिया के खिलाफ नैतिक प्रोत्साहन प्रदान किया जिससे समूह में प्रतिनिधित्व रखने की कई देशों को स्वतंत्रता मिली। उन्होंने कहा, "इसने न्याय और शांति की एक अंतरराष्ट्रीय संस्कृति के साथ ही परस्पर हित, एकजुटता और राष्ट्रीय संप्रभुता के सम्मान को बढ़ावा देने पर जोर दिया।"

लेखी ने कहा, "हालांकि, जब हम पिछली उपलब्धियों पर गौर करते हैं, तो यह हमारे आंदोलन के बारे में ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण करने का समय है - हमें क्या करना चाहिए ताकि वैश्विक परिणामों पर एनएएम की निरंतर प्रासंगिकता और प्रभाव सुनिश्चित हो सके।’’

उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में गुट-निरपेक्ष आंदोलन का कुछ क्षेत्रों में प्रभावी रहा है जहां इसने एक स्वर में आवाज उठायी लेकिन समूह कुछ अन्य क्षेत्रों में तेजी से अप्रभावी हो रहा है, खासकर नयी और उभरती चुनौतियों से निपटने में।

लेखी ने कहा, "यह मुख्य रूप से, जानबूझकर विभाजनकारी मुद्दों को उठाने की कुछ एनएएम सदस्यों की प्रवृत्तियों के कारण या द्विपक्षीय मुद्दे उठाने के लिए एनएएम मंच का उपयोग करने के कारण है, जिससे हमारे बीच विभाजन पैदा होता है।’’

एनएएम करीब 120 विकासशील देशों का समूह है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र