Goa Election Result 2022: गोवा में जीत दर्ज कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी ने भाजपा को दिया समर्थन

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: March 10, 2022 01:49 PM2022-03-10T13:49:47+5:302022-03-10T17:14:20+5:30

गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई छोटे और क्षेत्रीय दलों ने 40 सीटों के लिए कड़ी लड़ाई लड़ी, जिसके कारण राज्य में मुकाबला बहुकोणीय हो गया था।

Independent candidate Dr Chandrakant Shetty, who has won in Goa, extended support to the BJP | Goa Election Result 2022: गोवा में जीत दर्ज कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी ने भाजपा को दिया समर्थन

Goa Election Result 2022: गोवा में जीत दर्ज कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी ने भाजपा को दिया समर्थन

Highlightsभाजपा नेता गोवा में सरकार बनाने के लिए आज राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगेगोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं, भाजपा ने 20 सीटों पर बढ़त बना ली हैसाल 2022 के चुनाव में गोवा के कुल 301 उम्मीदवारों मैदान में है

गोवा: बिचोलिम विधानसभा सीट से जीत दर्ज कर चुके निर्दलीय प्रत्याशी डॉक्टर चंद्रकांत शेट्‌टी ने भारतीय जनता पार्टी को समर्थन करने का ऐलान कर दिया है।

इसके साथ ही गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने दावा किया है कि साल 2022 के चुनाव में भाजपा 20 से ज्यादा सीटें जीत दर्ज करने जा रही है। फिलहाल गोवा में भाजपा 20 सीटों पर आगे चल रही है।

गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाने जा रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता गोवा में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज गोवा के राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे।

गोवा में 14 फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव भाजपा और कांग्रेस के अलावा तृणमूल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी समेत कई छोटे और क्षेत्रीय दलों ने 40 सीटों के लिए कड़ी लड़ाई लड़ी, जिसके कारण राज्य में मुकाबला बहुकोणीय हो गया था।

गोवा में सभी 40 विधानसभा सीटों के रुझान आ चुके हैं। भाजपा की बढ़त अब 20 सीटों पर हो गई है। कांग्रेस+ 12 सीटों पर लड़ कर रहा है। आप और टीएमसी 2-2 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, 4 सीटों पर निर्दलीयों को बढ़त है।

गोवा में पिछली बार त्रिशंकु विधानसभा थी। कांग्रेस ने 17 और भाजपा ने 13 सीटों पर जीत दर्ज की थी। साल 2017 में लगभग तय था कि कांग्रेस निर्दलिय विधायकों के सहयोग से सरकार बना लेगी, लेकिन भाजपा ने पहले दावा कर दिया और सत्ता हथियाने में कामयाब हो गई।

इससे सबक लेते हुए इस बार कांग्रेस ने नतीजों से तीन दिन पहले होटल में अपने विधायकों की बाड़ेबंदी कर दी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और डीके शिवकुमार गोवा में मौजूद हैं, वहीं गोवा भाजपा के प्रभारी देवेंद्र फडनवीस भी गोवा में मौजदू हैं।

इस बार गोवा के चुनाव में कुल 301 उम्मीदवारों ने यहां चुनाव लड़ा है। जिसमें भाजपा के 40, कांग्रेस के 37, आम आदमी पार्टी के 39, तृणमूल कांग्रेस के 26, एमजीपी के 13 और 68 निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

गोवा के 11.56 लाख मतदाता इन प्रत्याशियों के हार-जीत का फैसला करेंगे, जो इस समय EVM से बाहर आ रहे हैं। 

Web Title: Independent candidate Dr Chandrakant Shetty, who has won in Goa, extended support to the BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे