लाइव न्यूज़ :

वाजे मामले की बाहरी एजेंसी से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए : प्रसाद

By भाषा | Updated: March 21, 2021 15:55 IST

Open in App

पटना, 21 मार्च केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मुंबई के पुलिस अधिकारी सचिन वाजे को लेकर चल रहे विवाद की ‘‘बाहरी एजेंसी से स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच’’ कराने की रविवार को मांग की।

प्रसाद ने आश्चर्य जताते हुए कहा कि वाजे ‘‘महज सहायक निरीक्षक हैं’’ और उनका बचाव विधानसभा के अंदर और बाहर खुद मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कर रहे हैं।

उन्होंने मामले में राकांपा प्रमुख शरद पवार की ‘‘चुप्पी’’ पर भी सवाल उठाए, जबकि उनकी पार्टी के सहयोगी और गृह मंत्री अनिल देशमुख पर पुलिसकर्मियों से ‘‘हर महीने सौ करोड़ रुपये डांस बार आदि से उगाहने’’ के लिए कहने के आरोप लगे हैं।

प्रसाद ने यहां पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘महाराष्ट्र में महा विकास आघाडी का गठन शासन करने के इरादे से नहीं, बल्कि लूटने के इरादे से हुआ है। भाजपा इस मुद्दे को काफी जोरदार तरीके से उठाने जा रही है और जल्द ही सड़कों पर उतरेगी।’’

ठाकरे पर सत्ता के लिए राजग से धोखा करने के आरोप लगाते हुए प्रसाद ने कहा कि जो घटनाएं हुईं क्या वे ‘‘जय महाराष्ट्र’’ के मुताबिक थीं, जिस नारे को शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बाल ठाकरे ने दिया था और ‘‘जिनका मैं काफी सम्मान करता हूं।’’

मुंबई पुलिस के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा ठाकरे को लिखे गए पत्र का जिक्र करते हुए पटना साहिब से सांसद प्रसाद ने कहा, ‘‘उगाही अपराध है। किसी पुलिसकर्मी का इसमें संलिप्त होना और वह भी राज्य के गृह मंत्री के इशारे पर, काफी गंभीर मामला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसकी जांच ईमानदारी से और पारदर्शी तरीके से किसी बाहरी एजेंसी से कराई जानी चाहिए।’’

केंद्रीय कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा संचार मंत्री प्रसाद ने कहा, ‘‘पत्र में जो आरोप लगाए गए हैं, वे बहुत छोटे हैं। महाराष्ट्र समृद्ध राज्य है।’’

प्रसाद ने कहा, ‘‘अगर किसी पुलिसकर्मी को राजनीतिक आका धन की उगाही के लिए कहते हैं तो हम यह समझ सकते हैं कि पुणे, नागपुर और जलगांव जैसे अन्य व्यावसायिक जगहों पर भी इसी तरह के धंधे चलते होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह