लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, लाल किले के इर्दगिर्द 5000 सुरक्षाकर्मी तैनात

By भाषा | Updated: August 15, 2021 07:46 IST

देश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस मौके पर लाल किला पर विशेष कार्यक्रम होता है। ऐसे मेंं दिल्ली में बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

Open in App
ठळक मुद्दे75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा का घेरा।राजधानी दिल्ली से लगती विभिन्न राज्यों की सीमाओं को बंद कर दिया गया है।सुरक्षा व्यवस्था के तहत लाल किले के इर्दगिर्द 350 कैमरे भी लगाए गए हैं।

नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को 75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर बहुस्तरीय सुरक्षा का घेरा होगा, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ राष्ट्र को संबोधित कर रहे हैं।

शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है, पुलिस ने गश्त तेज कर दी है और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राजधानी से लगती विभिन्न राज्यों की सीमाओं को बंद कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बहु स्तरीय सुरक्षा घेरे में एनएसजी के स्नाइपर, विशिष्ट स्वात कमांडो, पतंग पकड़ने वाले कर्मी समेत श्वान दस्ते और शॉर्प शूटर शामिल हैं जिन्हें ऊंची इमारतों पर तैनात किया गया है। जम्मू हवाई अड्डे पर भारतीय वायु सेना स्टेशन पर हालिया आतंकी हमले के मद्देनजर ड्रोन रोधी प्रणाली भी लगाई गई है।

टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले भारत के खिलाड़ी 15 अगस्त को लाल किले पर विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था के तहत लाल किले के इर्दगिर्द 350 कैमरे लगाए गए हैं जिनकी फुटेज दो पुलिस नियंत्रण कक्षों से लगातार देखी जाएगी। यहां करीब पांच हजार सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिसकर्मियों से कहा गया है कि वे आसमान में भी नजर रखें ताकि कोई पतंग स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस क्षेत्र में न आ सके।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो