लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवसः 2 करोड़ बेघर को घर, 15 करोड़ घरों में पीने का पानी और हर तीन लोकसभा क्षेत्र के बीच एक मेडिकल कॉलेज

By भाषा | Updated: August 15, 2019 16:30 IST

लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में गांवों में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर और स्वास्थ्य केंद्र, हर तीन लोकसभा के बीच एक मेडिकल कॉलेज, दो करोड़ से अधिक गरीब लोगों के लिए घर बनाने हैं। साथ ही हमें 15 करोड़ घरों में पीने का पानी पहुंचाना है।’’

Open in App
ठळक मुद्देहर गांव को ब्राडबैंड कनेक्टिविटी, आप्टकिल फाइबर नेटवर्क से जोड़ना है, 50 हजार से ज्यादा नये स्टार्टअप का जाल बिछाना है।वर्ष 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। मोदी ने कहा, ‘‘हमें सभी की भागीदारी के साथ देश को आगे बढ़ाना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को 2022 तक देश को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाने और लोगों के जीवन-स्तर में सुधार के इरादे से आधुनिक सुविधाओं वाले वेलनेस सेंटर के साथ स्वास्थ्य केंद्र बनाने, हर तीन लोकसभा के बीच चिकित्सा कॉलेज बनाने तथा दो करोड़ से अधिक गरीब व बेघर परिवारों के लिये मकान बनाने जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्य तय किये।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के मौके पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘‘आने वाले दिनों में गांवों में डेढ़ लाख वेलनेस सेंटर और स्वास्थ्य केंद्र, हर तीन लोकसभा के बीच एक मेडिकल कॉलेज, दो करोड़ से अधिक गरीब लोगों के लिए घर बनाने हैं। साथ ही हमें 15 करोड़ घरों में पीने का पानी पहुंचाना है।’’

अन्य लक्ष्यों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘सवा लाख किलोमीटर ग्रामीण सड़कें बनानी हैं। हर गांव को ब्राडबैंड कनेक्टिविटी, आप्टकिल फाइबर नेटवर्क से जोड़ना है, 50 हजार से ज्यादा नये स्टार्टअप का जाल बिछाना है। इसके लिये आजादी के 75 साल बहुत बड़ी प्रेरणा है।’’

वर्ष 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाएगा। मोदी ने कहा, ‘‘हमें सभी की भागीदारी के साथ देश को आगे बढ़ाना है। हमें देश में बदलाव लाना है...।’’ लोगों के जीवन को सरल बनाने पर जोर देते हुए उन्होंने यह भी कहा, ‘‘हमें ऐसा परिवेश बनाना होगा जिसमें रोजमर्रा की जिंदगी में सरकारों का सामान्य नागरिक के जीवन में दखल कम हो और लोगों के लिये अपनी जिंदगी के निर्णय करने और आगे बढ़ने के लिये सारे रास्ते खुले हों...उन पर सरकार का दबाव नहीं हो लेकिन मुसीबत के समय सरकार का अभाव भी नहीं दिखे।’’

विकास के अपने नजरिये को स्पष्ट करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘देश अब विकास के लिये बहुत इंतजार नहीं कर सकता है। हमें प्रगति चाहिए लेकिन वह धीरे-धीरे नहीं हो। हमें लंगी छलांग लगानी होगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत को वैश्विक मानकों के बराबर लाने के हमें आधुनिक बुनियादी ढांचा करना होगा...इसके लिये हम 100 लाख करोड़ रुपये निवेश करेंगे। इससे रोजगार भी बढ़ेगा और जीवन में नई व्यवस्थाएं विकसित होंगी।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीपाकिस्तानजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह