लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस : आदिवासियों के हाथ के बने पंखे से गर्मी को दूर भगाने में मिली मदद

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त देश भर के आदिवासी कलाकारों द्वारा हाथ से बनाए रंग-बिरंगे पंखों ने लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने आए गणमान्य लोगों और अतिथियों को तेज गर्मी से राहत दिलाने का काम किया।

तेज गर्मी और उमस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 75वें स्वाधीनता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते समय रूमाल से अपना चेहरे से पसीना पोंछते देखा गया।

राष्ट्रीय राजधानी में सुबह करीब साढ़े आठ बजे 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री के आस पास बने रहने की संभावना है।

जैसे-जैसे सूरज चढ़ रहा था गर्मी भी बढ़ रही थी, ऐसे में कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों को रूमाल या किसी कपड़े से अपना सिर और चेहरा ढंकते देखा गया और कई लोगों ने गर्मी दूर भगाने के लिए हाथ से बने पंखे का सहारा लिया।

आदिवासियों द्वारा निर्मित उत्पादों के लिए बाजार उपलब्ध कराने वाली और उन्हें बढ़ावा देने वाली नोडल एजेंसी ट्राइफेड ने रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर कार्यक्रम में शामिल होने वाले अतिथियों को हस्तनिर्मित पंखा उपलब्ध कराने का काम किया। मंत्रालय के सहयोग से अतिथियों को पंखा उपलब्ध कराने का यह चौथा साल है।

जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह जनजातीय कारीगरों के शिल्प कौशल को पहचानने और उनकी आजीविका को बढ़ावा देने का एक जरिया है। बयान में कहा गया है कि राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, गुजरात और झारखंड जैसे राज्यों के कारीगरों से प्राप्त ये पंखे पर्यावरण के अनुकूल हैं और इन्हें प्राकृतिक, जैविक सामग्री से बनाया गया है।

एक यादगार के रूप में ये पंखे अतीत की उन यादों को ताजा करने में मदद करते हैं जब ये देश के हर घर का एक अभिन्न हिस्सा हुआ करते थे और गर्मी से राहत प्रदान करते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां