लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस: महाराष्ट्र पुलिस के 67 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:06 IST

Open in App

मुंबई, 14 अगस्त महाराष्ट्र पुलिस के कम से कम 67 कर्मियों कों 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर वीरता, विशिष्ट सेवा और सराहनीय सेवा के लिए पदक से सम्मानित किया गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि गृह मामलों के मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार, महाराष्ट्र के 25 पुलिस कर्मियों को वीरता का प्रदर्शन करने के लिए पुलिस पदक (पीएमजी) दिया गया।

गढ़चिरौली के पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरि बालाजी एन और सहायक पुलिस निरीक्षक राजेंद्र तिवारी को दूसरी बार वीरता पदक से सम्मानित किया गया। बालाजी अभी अमरावती के पुलिस अधीक्षक हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य खुफिया विभाग के आयुक्त (एसआईडी) आशुतोष दुम्ब्रे और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारतीय पुलिस सेवा की अधिकारी सुप्रिया पाटिल यादव को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया, जबकि 39 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया गया।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा एसआरपीएफ के कमांडेंट मधुकर सतपुते, डीसीपी (एमटी विभाग) शेखर कुरहाड़े, एसीपी सुरेंद्र देशमुख और ज्योत्सना रसम समेत अन्य सम्मानित कर्मियों में शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र