पंजाब, हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:30 IST2021-08-15T12:30:46+5:302021-08-15T12:30:46+5:30

Independence Day celebrated in Punjab, Haryana | पंजाब, हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

पंजाब, हरियाणा में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

चंडीगढ़, 15 अगस्त कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब, हरियाणा और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिला मुख्यालयों और अन्य स्थानों पर झंडा फहराने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनौर ने यहां एक कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज फहराया।

अमरिंदर ने ट्वीट किया, ‘‘75वें स्वतंत्रता दिवस की शुरुआत के साथ यह दिन हम सभी पर पंजाब और भारत को मजबूत तथा और अधिक विकसित बनाने की जिम्मेदारी का एहसास दिलाता है। पंजाबियों ने देश को आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाने के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की है। मैं इस ऐतिहासिक अवसर पर सभी पंजाबियों की भावना और उद्यमशीलता को सलाम करता हूं।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अवसर पर फरीदाबाद में झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Independence Day celebrated in Punjab, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे