लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में भव्य तरीके से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, उप राज्यपाल ने 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया

By भाषा | Updated: August 15, 2021 20:17 IST

Open in App

श्रीनगर, 15 अगस्त कश्मीर में पिछले 30 वर्षों में रविवार को सबसे भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की और बाद में उन्होंने शहर के ऐतिहासिक हरी पर्वत किले में 100 फुट ऊंचा तिरंगा फहराया।

घाटी में कई जगह स्कूलों एवं सरकारी कार्यालयों में छोटे स्तर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए जबकि जिला मुख्यालयों में भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया गया। दिन के दौरान मूसलाधार बारिश के बावजूद पूरी घाटी में स्वतंत्रता दिवस परेड और ध्वजारोहण समारोह आयाजित किए गए।

सिन्हा से सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, '' 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के दौरान श्रीनगर में शक्ति पीठ, हरि पर्वत पर 100 फुट ऊंचे तिरंगे झंडे को जम्मू-कश्मीर की अदम्य भावना को समर्पित किया। यह भारतीय सेना, फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया, नवीन जिंदल, सीआरपीएफ, एसएमसी और केंद्र शासित प्रदेश के लोगों की गरिमापूर्ण पहल है।''

इस साल का स्वतंत्रता दिवस कई मायनों में अलग रहा क्योंकि पहली बार जिला विकास परिषद के अध्यक्षों ने संबंधित जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण किया। कश्मीर में 1990 में आतंकवाद के पैर पसारने के बाद से इस बार सबसे भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस