राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा- संसद लोकतंत्र का मंदिर, वीर शहीदों को नमन

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 14, 2021 19:49 IST2021-08-14T19:29:44+5:302021-08-14T19:49:56+5:30

Independence Day 2021: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए आजादी का त्योहार है।

Independence Day 2021 President Ram Nath Kovind festival of freedom Our dream of freedom  | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा- संसद लोकतंत्र का मंदिर, वीर शहीदों को नमन

स्वतंत्रता सेनानियों की कई पीढ़ियों के संघर्ष के माध्यम से साकार किया गया था।

Highlightsलोगों की भलाई के लिए मुद्दों पर निर्णय लेते हैं।वीर शहीदों की पवित्र स्मृति को नमन करता हूं।महान बलिदान दिए।

Independence Day 2021:  राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि संसद हमारे लोकतंत्र का मंदिर है। संसद हमें वह सर्वोच्च मंच प्रदान करती है, जहां हम चर्चा एवं बहस करते हैं और हमारे लोगों की भलाई के लिए मुद्दों पर निर्णय लेते हैं।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए आजादी का त्योहार है। स्वतंत्रता के हमारे सपने को ज्ञात और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों की कई पीढ़ियों के संघर्ष के माध्यम से साकार किया गया था। उन्होंने महान बलिदान दिए। मैं उन वीर शहीदों की पवित्र स्मृति को नमन करता हूं।

राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि भागीदारी में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं और जीवन के सभी क्षेत्रों में महिलाएं सफल हो रही हैं। अब जब हम अपने गणतंत्र की 75 साल की यात्रा को देखते हैं, तो हमारे पास इस बात पर गर्व करने का कारण है कि हमने कितनी दूरी तय की है। गांधी जी ने हमें सिखाया कि सही दिशा में धीमे और स्थिर कदम गलत दिशा में तेजी से कदम बढ़ाने से बेहतर हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हुआ। राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित हुआ। विज्ञप्ति के अनुसार, दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण। इसमें कहा गया है कि आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात साढ़े नौ बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा।

कोविंद ने कोविड-19 महामारी पर कहा कि हमें अपनी सतर्कता में कमी नहीं करनी चाहिए, विज्ञान की देन के रूप में टीके हमारे लिए सुरक्षा के सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। विकास के आयाम तलाशने के लिए बेटियों को भी अवसर उपलब्ध कराएं। इस साल कोरोना वायरस के फिर से फैलने के कारण उत्पन्न विनाशकारी प्रभावों से देश का उबरना अभी बाकी है।

Web Title: Independence Day 2021 President Ram Nath Kovind festival of freedom Our dream of freedom 

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे