Independence Day 2021 Live: स्वतंत्रता दिवस का जश्न, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने 4 नए जिलों का ऐलान किया

By विनीत कुमार | Updated: August 15, 2021 13:18 IST2021-08-15T06:59:49+5:302021-08-15T13:18:31+5:30

Independence Day 2021: देश आज आजादी 75वीं सालगिरह मना रहा है। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम दिल्ली में लाल किले पर होता है। देश के प्रधानमंत्री तिरंगा झंडा फहराते हैं।

Independence Day 2021 celebration Red Fort PM Narendra Modi speech live update | Independence Day 2021 Live: स्वतंत्रता दिवस का जश्न, छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल ने 4 नए जिलों का ऐलान किया

Independence Day 2021: 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देश मना रहा है जश्न (फाइल फोटो)

Highlightsदेश आज आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है, इस मौके पर पीएम मोदी ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी।आजादी की 75वीं सालगिरह होने के मौके पर इस साल अमृत महोत्सव भी मनाया जा रहा है।

नई दिल्ली: भारत आज अपने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। 1947 में आज के दिन भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। 75वीं वर्षगांठ होने के कारण ये साल और भी विशेष हो गया है। इस साल देश में 75वें स्वतंत्रता दिवस पर 'अमृत महोत्सव' भी मनाया जा रहा है। देशभर में अलग-अलग जगहों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रविवार सुबह देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नयी ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। उन्होंने ट्वीट कर देशवासियों को बधाई दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लगातार आठवीं बार लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया है और वहां से देशवासियों को संबोधित किया। इससे पहले वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी गए और बापू को नमन किया।

Independence Day Live Update: देश मना रहा है आजादी का जश्न

- कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंजाब, हरियाणा और उनकी साझा राजधानी चंडीगढ़ में रविवार को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम मनाया गया। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वी. पी. सिंह बदनौर ने एक कार्यक्रम में तिरंगा फहराया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमृतसर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राष्ट्र ध्वज फहराया। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस अवसर पर फरीदाबाद में झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पंजाब, हरियाणा और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

- स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 4 नए जिलों की घोषणा की है। ये जिले होंगे- मोहला मानपुर, सारंगगढ़-बिलागढ़, शक्ति, महेंद्रगढ़। साथ ही राज्य में 18 नए तहसील की भी घोषणा की गई है।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिल्ली में पार्टी के मुख्याल पर झंडा फहराया। इस दौरान राहुल गांधी सहित कुछ और सीनियर नेता भी मौजूद रहे। (तस्वीर- एएनआई)

- लाल किला पहुंचे टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय एथलीट से पीएम नरेंद्र मोदी ने मुलाकात की। पीएम उनके बीच गए और अभिवादन किया। साथ ही वे एनसीसी कैडेट्स के बीच भी गए। 


- देश के 80 प्रतिशत से ज्यादा किसान ऐसे हैं, जिनके पास 2 हेक्टेयर से भी कम जमीन है। पहले जो देश में नीतियां बनीं, उनमें इन छोटे किसानों पर जितना ध्यान केंद्रित करना था, वो रह गया। अब इन्हीं छोटे किसानों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिए जा रहे हैं।

- हम आजादी का जश्न मनाते हैं, लेकिन बंटवारे का दर्द आज भी हमारे सीने को छलनी करता है। यह पिछली शताब्दी की सबसे बड़ी त्रासदी में से एक है। कल ही देश ने भावुक निर्णय लिया है। अब 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में याद किया जाएगा: पीएम मोदी

भारत के पहले प्रधानमंत्री नेहरू जी हों, देश को एकजुट राष्ट्र में बदलने वाले सरदार पटेल हों या भारत को भविष्य का रास्ता दिखाने वाले बाबासाहेब अम्बेडकर हों, देश ऐसे हर शख्स को आज याद कर रहा है, देश इन सबका ऋणी है: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- कोरोना वैश्विक महामारी में हमारे डॉक्टर, हमारे नर्स हमारे पैरामेडिकल स्टाफ, सफाईकर्मी, वैक्सीन बनाने मे जुटे रहे वैज्ञानिक, सेवा में जुटे नागरिक, सभी वंदन के अधिकारी हैं।

- पीएम नरेंद्र मोदी ने लाल किला पर तिरंगा फहराया। इसके ठीक बाद फूलों की वर्षा की गई। वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों ने की फूलों की वर्षा की।

लद्दाख में पैंगोग झील के किनारे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। वहां से तस्वीरें आई है। यहां तिरंगा झंडा शान से लहरा रहा है।

- पीएम नरेंद्र मोदी लाल किला पहुंच गए हैं। उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रिसीव किया। पीएम मोदी थोड़ी ही देर में लाल किला पर तिरंगा फहराएंगे और देश को संबोधित करेंगे।

- पीएम नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।

- पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत बधाई। आजादी के अमृत महोत्सव का यह वर्ष देशवासियों में नई ऊर्जा और नवचेतना का संचार करे। जय हिंद! '

- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में अपने आवास पर तिरंगा फहराया।

Web Title: Independence Day 2021 celebration Red Fort PM Narendra Modi speech live update

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे