लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2020: चार हजार से अधिक लोग आमंत्रित, रक्षा मंत्रालय ने कहा- ‘‘दो गज की दूरी’’ पर फोकस, जानिए मामला

By भाषा | Updated: August 14, 2020 17:02 IST

जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने दी। इसने कहा कि दो अतिथियों के बीच ‘‘दो गज की दूरी’’ के दिशानिर्देशों के तहत बैठने की व्यवस्था की गई है। इसने कहा कि सलामी गारद पेश करने वाले सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के कैडेटों को कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया है (छोटे स्कूली बच्चों के स्थान पर) और वे ज्ञानपथ पर बैठेंगे।सभी आमंत्रित लोगों से आग्रह किया गया है कि मास्क पहनें। इसने कहा कि स्थल पर लोगों को वितरित करने के लिए मास्क भी तैयार रखे गए हैं।पूर्व निर्धारित स्थानों पर हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध होंगे। आमंत्रित लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं।

नई दिल्लीः लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए राजनयिकों, अधिकारियों और मीडियाकर्मियों सहित चार हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया गया है और इसे कार्यक्रम की गरिमा और कोविड-19 प्रोटोकॉल के संतुलन को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया जा रहा है।

यह जानकारी शुक्रवार को रक्षा मंत्रालय ने दी। इसने कहा कि दो अतिथियों के बीच ‘‘दो गज की दूरी’’ के दिशानिर्देशों के तहत बैठने की व्यवस्था की गई है। इसने कहा कि सलामी गारद पेश करने वाले सदस्यों को पृथक-वास में रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एनसीसी (राष्ट्रीय कैडेट कोर) के कैडेटों को कार्यक्रम देखने के लिए आमंत्रित किया गया है (छोटे स्कूली बच्चों के स्थान पर) और वे ज्ञानपथ पर बैठेंगे।’’ सभी आमंत्रित लोगों से आग्रह किया गया है कि मास्क पहनें। इसने कहा कि स्थल पर लोगों को वितरित करने के लिए मास्क भी तैयार रखे गए हैं।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इसी तरह पूर्व निर्धारित स्थानों पर हैंड सेनेटाइजर उपलब्ध होंगे। आमंत्रित लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए महत्वपूर्ण स्थानों पर बोर्ड लगाए गए हैं।’’ इसने कहा कि लोगों की निर्बाध आवाजाही बनाए रखने और भीड़भाड़ से बचने के लिए बैठने के स्थानों और चलने के स्थानों पर लकड़ी की फ्लोरिंग की गई है और दरियां बिछाई गई हैं।

इसने कहा कि कतार में लगने से बचने के लिए पर्याप्त चौड़ाई के अतिरिक्त दरवाजे लगाए गए हैं जो मेटल डिटेक्टर से लैस होंगे। सभी प्रवेश बिंदुओं पर आमंत्रित लोगों के लिए थर्मल स्क्रीनिंग की योजना है। इसने कहा कि लाल किले के अंदर और बाहर नियमित तौर पर सघन सेनेटाइजेशन किया जा रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि केवल आमंत्रित लोग ही कार्यक्रम में हिस्सा ले सकेंगे और जिन लोगों के पास औपचारिक आमंत्रण नहीं है उन्हें ‘‘कार्यक्रम स्थल पर नहीं आना चाहिए।’’ इसने कहा, ‘‘अधिकारियों, राजनयिकों, आम लोगों और मीडिया आदि को चार हजार से अधिक निमंत्रण दिए गए हैं।’’ इसने कहा कि चिकित्सा केंद्र और एंबुलेंस की भी पर्याप्त व्यवस्था है। 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीराजनाथ सिंहअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया