लाइव न्यूज़ :

स्वतंत्रता दिवस: PM मोदी ने कहा, अनुच्छेद 370 को खत्म करके सरदार पटेल के सपने को पूरा किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2019 08:12 IST

Independence Day 2019: पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार देश को संबोधित कर रहे हैं। भारी जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राजग की सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह पहला संबोधन है। पढ़ें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें...

Open in App
ठळक मुद्देजब 2019 में 5 साल के कठोर परिश्रम करने के बाद हम जनता के बीच गये तो देश बदल चुका था। लोग की सोच बदल चुकी थी।:पीएम मोदीसंसद के दोनों सदनों ने 2 तिहाई बहुमत से इसको पारित कर दिया। हर किसी के दिल में यह बात पड़ी थी, लेकिन शुरू कौन करे, आगे कौन आए, शायद उसी की इंतजार था।

73वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहरा कर देश को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को देश के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने 10 हफ्ते के अंदर जम्मू कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35A खत्म करके सरदार बल्लभभाई पटेल के सपने को पूरा किया।  

मालूम हो कि पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार देश को संबोधित कर रहे हैं। भारी जनादेश के साथ भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाले राजग की सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम यह पहला संबोधन है। पढ़ें पीएम मोदी की 10 बड़ी बातें...

- सरकार के आने के 10 हफ्ते के अंदर ही अनुच्छेद 370 हटाना सरदार पटेल के सपनों को पूरा करने जैसा है। 10 हफ्ते के अंदर मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से छुटकारा दिलाना एक बड़ी उपलब्धि है।- आजादी के लिए जिन्होंने जवानी दी, जेल में जिंदगी काटी, पूज्य बापू के नेतृत्व में देश ने आजादी पाई। बलिदान देनेवाले सभी को आदरपूर्वक मेरा नमन।- जब 2019 में 5 साल के कठोर परिश्रम करने के बाद हम जनता के बीच गये तो देश बदल चुका था। लोग की सोच बदल चुकी थी। समान मानवी की एक ही सोच थी कि हां देश बदल सकता है, हम भी देश बदल सकते हैं। 130 करोड़ लोगों के चेहरे के भाव हमें नई ताकत देते हैं। - आर्टिकल 370 और 35 ए... हम न समस्याओं को टालते हैं, न समस्याओं को पालते हैं। न समस्याओं को पालने और न टालने का वक्त है। जो काम 70 साल में नहीं हुआ, वह नई सरकार बनने के 70 दिन के भीतर किया गया।-  संसद के दोनों सदनों ने 2 तिहाई बहुमत से इसको पारित कर दिया। हर किसी के दिल में यह बात पड़ी थी, लेकिन शुरू कौन करे, आगे कौन आए, शायद उसी की इंतजार था। इसलिए देशवासियों ने मुझे यह काम दिया। आपने जो काम दिया, उसी को करने के लिए आया। मेरा अपना कुछ नहीं है।- कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटने का जिक्र करते हुए बोले मोदी, जो काम 70 सालों में नहीं हुआ वह नई सरकार ने 70 दिनों के अंदर किया- नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए, 10 हफ्ते के अंदर अनुच्छेद 370, 35 ए का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को पूरा करने में अहम कदम है। - किसान भाइयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 90,000 करोड़ रुपये हस्तांतरित किये गये, किसानों के लिये पेंशन योजना शुरू की गयी : मोदी ।प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2019 से 2024 के मध्य का कालखंड देशवासियों की आकांक्षाओं और उनके सपनों को पूरा करने का कालखंड है ।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया