लाइव न्यूज़ :

गहलोत के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी : कांग्रेस नेताओं के निशाने पर आए केंद्रीय मंत्री बघेल

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:53 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ कथित अमर्यादित टिप्पणी करने पर केंद्रीय विधि व न्याय राज्यमंत्री एस.पी. सिंह बघेल पर बृहस्पतिवार को निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं के अनुसार इस तरह की अमर्यादा का लोकतंत्र व सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।

केंद्रीय मंत्री बघेल ने बुधवार को उदयपुर के खरसान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत पर 2018 विधानसभा चुनाव के कांग्रेस घोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं करने का आरोप लगाया और 'अमर्यादित टिप्प्णी' की।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्विटर पर बघेल की उस टिप्पणी का वीडियो साझा किया है। इसके साथ ही डोटासरा ने लिखा, ‘‘स्वच्छ राजनीति में आलोचना के लिए संयमित भाषा व सैद्धांतिक मूल्यों को आत्मसात करना आवश्यक है, लेकिन मोदी सरकार मर्यादा भूल चुकी है।’’

राजस्थान इकाई के कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘केंद्रीयमंत्री बघेल द्वारा मुख्यमंत्री गहलोत पर की गई अभद्र टिप्पणी की हम निंदा करते हैं इसका सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है।’’

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी कांग्रेस नेताओं के खिलाफ अमर्यादित भाषा के इस्तेमाल के लिए भाजपा नेताओं की आलोचना की है।

पायलट ने अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान कहा कि केन्द्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है, वह अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि राजनीति में वैचारिक विरोध स्वीकार्य होता है, परन्तु इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ स्वयं की साख को ठेस पहुंचती है बल्कि जनता में भी नकारात्मक संदेश जाता है।

पायलट के कहा भाजपा नेता अपने अनर्गल बयानों के लिए जनता से माफी मांगें।

स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने बघेल की निंदा करते हुए कहा,‘‘ इस तरह की अमर्यादित टिप्पणी सहन नहीं की जा सकती। भाजपा को इसकी कीमत उपुचनाव में चुकानी होगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री के खिलाफ इस तरह की टिप्प्णी कोई पसंद नहीं करता।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री गहलोत के विशेष अधिकारी (ओएसडी) लोकेश शर्मा ने केंद्रीय मंत्री बघेल की उक्त टिप्प्णी का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इसे शर्मनाक बताया।

उन्होंने लिखा,‘‘ लोकतंत्र में आलोचना का तात्पर्य अभद्रता और बेअदबी नहीं है। आपके घटिया और अमर्यादित शब्दों पर आम जन सोचे कि कोरी पब्लिसिटी पाने के लिए और कितना गिरेंगे?’’

उल्लेखनीय है कि राज्य की वल्लभनगर (उदयपुर जिला) व धरियावद (प्रतापगढ़ जिला) विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है। मतदान 30 अक्टूबर को कराया जाएगा व मतों की गिनती दो नवंबर को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह