लाइव न्यूज़ :

अमर्यादित भाषा का राजनीति में कोई स्थान नहीं, माफी मांगें भाजपा नेता: पायलट

By भाषा | Updated: October 21, 2021 16:18 IST

Open in App

जयपुर, 21 अक्टूबर राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कथित स्तरहीन भाषा का इस्तेमाल किए जाने की भर्त्सना करते हुए इसे निंदनीय व अशोभनीय बताया है। पायलट के कहा कि भाजपा नेता अपने अनर्गल बयानों के लिए जनता से माफी मांगें।

पायलट ने बृहस्पतिवार को अपने आवास पर जनसुनवाई के समय कहा कि केंद्रीय राज्य मंत्री एस.पी. सिंह बघेल द्वारा कांग्रेस नेताओं के खिलाफ जो बयानबाजी की गई है, वह अमर्यादित है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में उप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ द्वारा कांग्रेस नेता रफीक मंडेलिया के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया गया है, वह अशोभनीय है।

उल्लेखनीय है कि बघेल ने उदयपुर के पास खरसान में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल किया था।

पायलट के अनुसार राजनीति में वैचारिक विरोध स्वीकार्य होता है, परन्तु इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करने से ना सिर्फ स्वयं की साख को ठेस पहुंचती है बल्कि जनता में भी नकारात्मक संदेश जाता है।

पायलट ने कहा कि भाजपा के नेता उपचुनाव में हार के डर के कारण इस तरह की स्तरहीन भाषा का प्रयोग कर रहे हैं जिसका स्वच्छ राजनीति में कोई स्थान नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग इस तरह की अशोभनीय शब्दावली का इस्तेमाल करके जनता को क्या संदेश देना चाहते हैं?

उन्होंने कहा कि भाजपा के उक्त दोनों नेताओं को स्तरहीन शब्दों के इस्तेमाल के लिए जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos