लाइव न्यूज़ :

पटना में 'आज तक' की पत्रकार अंजना ओम कश्यप के साथ हुई अभद्रता, भीड़ ने न्यूज कवरेज से रोका

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: August 10, 2022 16:14 IST

'आज तक' की पत्रकार अंजान ओम कश्यप जब बिहार के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के विषय में चैनल की रिपोर्टिंग कर रही थीं तो अज्ञात भीड़ ने उन्हें कवरेज से रोका और नारेबाजी की।

Open in App
ठळक मुद्दे'आज तक' की पत्रकार अंजान ओम कश्यप के साथ बिहार की राजधानी पटना में हुई बदसलूकीअज्ञात भीड़ ने अंजना को न्यूज कवरेज से रोका और नारेबाजी की

पटना:बिहार में सियासी उलटफेर कवर करने गई 'आज तक' की पत्रकार अंजना ओम कश्यप के साथ बदसलूकी का मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अंजना ओम कश्यप जब बिहार के बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के विषय में चैनल की रिपोर्टिंग कर रही थीं तो अज्ञात भीड़ ने उन्हें कवरेज से रोका, नारेबाजी की और साथ कथित तौर पर अभद्रता का भी प्रयास किया।

जानकारी के मुताबिक अंजान ओम कश्यप 'आज तक' की ओर से बिहार में हुए सत्ता परिवर्तन को कवर करने के लिए दिल्ली से भेजी गई थीं। वो जब कैमरा सेटअप लगाकर चैनल के लिए खबर देने जा रही थीं तो करीब 100 की संख्या में लोग उनके पास पहुंचे और नारेबाजी करते हुए 'गो-बैक' के नारे लगाने लगे।

अंजना ओम कश्यप के साथ हुए अप्रत्याशित मामले में में यूथ कांग्रेस के प्रमुख श्रीनिवास बीवी ने ट्वीट करके कहा, "सरकार के स्टार एंकरों के सड़कों पर उतरते ही ऐसी स्थिति क्यों उत्पन्न हो रही है, ये बात चैनलों को अब विचार करने की जरूरत है...! लोकतंत्र के लिए ऐसी तस्वीरें शुभ नही है।"

बताया जा रहा है कि अंजना ने जैसे ही रिपोर्टिग की शुरूआत करने का प्रयास किया, अज्ञात भीड़ ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। भीड़ ने कथिततौर पर कश्यप के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की और कथिततौर पर हमले का भी प्रयास किया।

अंजना के साथ हुई यह आपत्तिजनक घटना कैमरों में भी कैद हो गई। जिसमें स्पष्ट तौर से देखा जा सकता है कि उनके साथ भीड़ बेहद असभ्य तरीके से पेश आ रही है। लेकिन इस मामले में शुक्र यह था कि वहां बहुत से पुलिस और सुरक्षाकर्मी भी तैनात थे, जिसके कारण किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं पैदा हुई। 

टॅग्स :पटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया