लाइव न्यूज़ :

हेमन्त सरकार में डायन बिसाही के बढ़ते मामले चिंताजनक-भाजपा

By भाषा | Updated: March 11, 2021 00:20 IST

Open in App

रांची, 10 मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई ने हेमन्त सोरेन सरकार को कानून व्यवस्था के सभी मोर्चो पर विफल बताते हुए आरोप लगाया है कि पिछले 14 महीने में ही डेढ़ दर्जन से ज्यादा डायन हत्या के मामले दर्ज किये गये हैं।

भाजपा की महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने हेमन्त सरकार में डायन बिसाही के मामलों में बढ़ोतरी होने का आरोप लगाते हुए कहा,‘‘राज्य में डायन बिसाही के नाम पर महिलाओं पर जुल्म बढ़ गया है। महिलाओं को डायन के नाम पर पीटा जा रहा है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा महिलाओं की हत्या हो चुकी है। हेमन्त सरकार इस बुराई को रोक पाने में विफल साबित हुई है।’’

उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिला दिवस के मौके पर एक तरफ दुनिया में महिलाओं को सम्मान दिया जा रहा था वहीं दूसरी ओर झारखंड के पाकुड़ स्थित आमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के भाटीकांदर निवासी सोना मरांडी की डायन बिसाही के शक में शरीर के छरू टुकड़े कर हत्या कर दी गयी और बांसलाई नदी में उसके शव को फेंक दिया गया।

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उन्होंने कहा ,‘‘हेमन्त सरकार में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार से राज्य की महिलाएं डर के साये में जीने को मजबूर है। प्रत्येक दिन पांच से ज्यादा महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आंकड़ा डराने वाला है। यह आंकड़ा देश भर के राज्यों में सबसे ऊपर है। यह राज्य सरकार और सरकारी तंत्र के फेल होने एवं कानून व्यवस्था के डर का समाप्त होने का संकेत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है