लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से निवेश और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा :चौहान

By भाषा | Updated: February 5, 2021 16:36 IST

Open in App

भोपाल, पांच फरवरी मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में हवाई संपर्क बढ़ने से राज्य में निवेश एवं पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे से फ्लाईबिग एयरलाइंस की भोपाल-अहमदाबाद के बीच विमान सेवा की शुरूआत करते हुए यह बात कही।

चौहान ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है कि फ्लाईबिग एयरलाइंस की विमान सेवा भोपाल से शुरू हुई है। यह हवाई संपर्क की दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अब हवाई यात्रा विलासित नहीं है, आम जन की भी जरूरत है। यह समय बचाने का महत्वपूर्ण साधन बन गया है। ’’

चौहान ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला व्यक्ति भी हवाई यात्रा करे और अब यह सपना धीरे-धीरे साकार हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क बढ़ने से निवेश भी बढ़ेगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

चौहान ने कहा कि हमारे यहां की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरें, धार्मिक स्थल तथा कान्हा राष्ट्रीय उद्यान जैसे अनेक रमणीय स्थल बरबस ही पर्यटकों का मन मोह लेते हैं। उन्होंने कहा कि हवाई संपर्क से पर्यटकों का आवागमन सुगम और सुचारू हो सकेगा।

भोपाल-अहमदाबाद के बीच विमान सेवा शुरू करने के लिए फ्लाईबिग एयरलाइंस को शुभकामनायें देते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्र देश शासन द्वारा फ्लाईबिग एयरलाइंस को प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों एवं व्यापारिक स्थानों तक हवाई संपर्क बढ़ाने के लिए पूरा सहयोग दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग