लाइव न्यूज़ :

पारा शिक्षकों के विरोध के बाद ममता बनर्जी के कालीघाट आवास के आसपास बढ़ाई गई सुरक्षा

By भाषा | Updated: February 17, 2021 21:39 IST

Open in App

कोलकाता, 17 फरवरी पश्चिम बंगाल में पारा शिक्षकों के एक वर्ग द्वारा वेतन वृद्धि की मांग को लेकर टोली नाला में किए जा रहे विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि अलीपुर सुधार गृह के पास नहर के दूसरे किनारे पर सात पुलिस पिकेट स्थापित किए गए हैं।

बनर्जी के आवास के पास नहर में गश्त करने के लिए कोलकाता पुलिस आपदा प्रबंधन की दो नौकाएं भी तैनात की गई हैं।

अधिकारी ने कहा कि कालीघाट में बनर्जी के आवास के बाहर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आवास के आसपास नियमित रूप से तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा,‘‘मंगलवार को सुरक्षा में चूक हुई। वह घटना नहीं होनी चाहिए थी। हमने मुख्यमंत्री के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। हम कोई चूक नहीं कर सकते।”

कोलकाता पुलिस के सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई।

पांच पारा शिक्षक मंगलवार को ढीली सुरक्षा व्यवस्था में घुस गए थे और वेतन वृद्धि की मांग को लेकर दबाव बनाने के लिए बनर्जी के आवास के पास 100 मीटर की दूरी पर टोली नाला के पानी में कूद गए थे ।

सात लोगों को गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में रिहा कर दिया गया ।

संविदा शिक्षक तत्काल वेतन वृद्धि की मांग को लेकर 70 दिन से अधिक समय से महानगर में धरना दे रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया