लाइव न्यूज़ :

हिंद महासागर में रणनीति स्थानों के लिए बढ़ी होड़ : सीडीएस जनरल रावत

By भाषा | Updated: December 11, 2020 14:19 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने हिंद महासागर में विभिन्न देशों की बढ़ती सक्रियता का हवाला देते हुए शुक्रवार को कहा कि सामरिक रूप से महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्र में विभिन्न अभियानों में मदद के लिए क्षेत्र से इतर देशों के बलों के 120 से अधिक जंगी जहाज तैनात किए गए हैं।

जनरल रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से आयोजित वैश्विक सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) में ‘‘सामरिक स्थानों और अड्डों के लिए होड़’’ मची हुई है तथा आने वाले समय में इसमें और तेजी आने वाली है।

उन्होंने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में अधिक से अधिक देशों की बढ़ती सक्रियता इसके रणनीतिक महत्व को दिखाता है।

जनरल रावत ने कहा, ‘‘अभी हिंद महासागर क्षेत्र में विभिन्न अभियानों में मदद के लिए क्षेत्र से इतर देशों के बलों के 120 से अधिक जंगी जहाज तैनात हैं। क्षेत्र में अब तक कुल मिलाकर शांति बनी हुई है।

हिंद महासागर भारतीय नौसेना के लिए काफी मायने रखता है क्योंकि इस क्षेत्र में भारत के रणनीतिक हित हैं और चीन लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाने का प्रयास कर रहा है।

वैश्विक ताकत बनने के लिए भारत की आकांक्षाओं का संदर्भ देते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘मुश्किलें पैदा करने वाले पड़ोसियों’’ और क्षेत्र में बढ़ती होड़ के बावजूद भारत को इस दिशा में काम करना होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos