लाइव न्यूज़ :

चीन, पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों को मिला बढ़ा हुआ बजट

By भाषा | Updated: February 1, 2021 21:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक फरवरी पड़ोसी देशों चीन और पाकिस्तान के साथ लगातार जारी तनाव के मद्देनजर इन सीमाओं पर तैनात केंद्रीय सुरक्षा बलों के बजट में इस बार इजाफा किया गया है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने लोकसभा में बजट पेश करते हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस जैसे केंद्रीय बलों के लिए 1,03,802.52 करोड़ रुपये आवंटित किए।

गत वर्ष की तुलना में इसमें 7.1 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। पिछले साल बजट में इन बलों के लिए 92, 848.91 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

वर्ष 2020-2021 के लिए बीएसएफ को 20,729.54 करोड़ रुपये आवंटित किए गये हैं जबकि पिछले वर्ष इस बल को 19, 377.83 करोड़ रुपये मिले थे। इस बार के बजट में बीएसएफ के आवंटन में 6.97 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।

ज्ञात हो कि बीएसएफ पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगी सीमाओं पर तैनात रहते हैं और देश की रक्षा करते हैं। सीमा पार से आतंकवादियों की घुसपैठ पर वे पैनी नजर रखते हैं।

बीएसएफ की हवाई विंग को पिछली बार के 54.75 करोड़ के मुकाबले इस बार 140.15 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।

आईटीबीपी को इस बार 6567.17 करोड़ रुपये आवंटित किये गए हैं। पिछली बार के बजट में आईटीबीपी को 6150.15 करोड़ रुपये मिले थे।

आंतरिक सुरक्षा पर तैनात सीआरपीएफ को 26,197.90 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जबकि पिछले बजट में उसे 24, 788.28 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया