लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 3072, देश में अब तक 75 लोगों की मौत

By अनुराग आनंद | Updated: April 4, 2020 20:32 IST

देश भर में नौ प्रतिशत कोरोना वायरस संक्रमण के रोगी 0-20 वर्ष की आयु के हैं, 42 प्रतिशत रोगी 21-40 वर्ष की आयु के हैं, 33 प्रतिशत मामले 41-60 वर्ष की आयु के रोगियों के हैं, और 17 प्रतिशत रोगी 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 500 से अधिक मामले सामने आए हैं।अब तक देश भर में कुल 213 लोग संक्रमण से स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं या जाने वाले हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के मामले 500 से भी ज्यादा हो गए हैं। यह आंकड़ा अब तक के एक दिन में आए मामले में सर्वाधिक है। इसका अर्थ है कि इससे पहले एक दिन में 500 से अधिक मामले सामने नहीं आए थे।

शनिवार रात 8 बजे तक स्वास्थ्य मंत्रालय की बेवसाइट पर देश में कुल कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3072 हो गई है।शनिवार शाम तक देश भर में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 2902 था। साथ ही खबर लिखने तक मृतकों की संख्या बढ़कर 75 हो गई है।

इसके अलावा, एक अच्छी खबर यह है कि अब तक देश भर में कुल 213 लोग संक्रमण से वापस स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं या जाने वाले हैं। इसके अलावा, 2784 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है। 

इसके साथ ही बता दें कि आज शाम को लव अग्रवाल ने कहा कि अब तक 17 राज्यों के तबलीगी जमात से संबंधित 1023 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। ध्यान रखने वाली बात यह है कि ये आंकड़ा ढाई घंटे पहले का है।  यही नहीं अग्रवाल ने ये भी कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों में से, लगभग 30% मामले जमात से जुड़े लोगों के हैं।

मीडिया को बताया गया कि देश भर में नौ प्रतिशत कोरोना वायरस संक्रमण के रोगी 0-20 वर्ष की आयु के हैं, 42 प्रतिशत रोगी 21-40 वर्ष की आयु के हैं, 33 प्रतिशत मामले 41-60 वर्ष की आयु के रोगियों के हैं, और 17 प्रतिशत रोगी 60 वर्ष की आयु पार कर चुके हैं।  ऐसे में सोचने वाली बात यह है कि भारत में कामकाजी उम्र के लोगों को सबसे अधिक बीमारी अपने चपेट में ले रही है। 

इसके अलावा, गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने शनिवार शाम स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि लगभग 22,000 तबलीगी जमात के कार्यकर्ताओं और उनके संपर्कों को बड़े पैमाने पर प्रयास से क्वारंटाइन में रखा गया है।  

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं