लाइव न्यूज़ :

आम लोगों में कानूनी साक्षरता को बढ़ाएं: न्यायमूर्ति गोस्वामी

By भाषा | Updated: October 10, 2021 20:32 IST

Open in App

अमरावती, 10 अक्टूबर आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अरूप कुमार गोस्वामी ने रविवार को लोगों के बीच कानूनी साक्षरता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

न्यायमूर्ति गोस्वामी ने कहा, ‘‘जमीनी वास्तविकता इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि आबादी का एक बड़ा वर्ग उत्पीड़ित है। देश की जनता के बीच कानूनी जागरूकता और कानूनी साक्षरता की कमी मौजूदा न्याय प्रणाली को आत्मसात करने में अभिशाप और अवरोधक है। इसे हर तरह से खत्म करने की जरूरत है।''

उन्होंने कहा कि अगर जनता को अधिकारों के बारे में पता नहीं हो तो उन्हें मांगना तो बहुत दूर की बात है। न्यायमूर्ति गोस्वामी का तबादला छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में हुआ है। उनके सहयोगी न्यायाधीशों और बार के सदस्यों ने रविवार को यहां भरी अदालत में गर्मजोशी से उन्हें विदाई दी।

उन्होंने युवा वकीलों से उत्पीड़ित और बेजुबान लोगों के मुद्दों के प्रति संवेदनशील होने का आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन