लाइव न्यूज़ :

मुंबई के गैर झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिलने की दर बढ़ रही : बीएमसी

By भाषा | Updated: April 25, 2021 12:36 IST

Open in App

मुंबई, 25 अप्रैल बृहन्मुंबई महागरपालिका (बीएमसी) की तरफ से किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक गैर झुग्गी क्षेत्रों में लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिलने की दर बढ़ी है जबकि मुंबई के झुग्गी-बस्ती क्षेत्रों में यह दर घटी है।

कोविड-19 की लहर के बीच सर्वेक्षण का परिणाम गैर झुग्गी क्षेत्रों में अधिक लोगों में वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के मौजूदा चलन से मेल खाता है।

बीएमसी ने शनिवार को कहा कि सीरो सर्वेक्षण में यह भी सामने आया कि महिलाओं के शरीर में पुरुषों के मुकाबले कोरोना वायरस से लड़ने वाली एंटीबॉडी अधिक मिली हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक 37.12 प्रतिशत महिलाओं के सीरम में एंटीबॉडी मिलीं जबकि पुरुषों में यह दर 35.02 प्रतिशत रही।

सीरो सर्वेक्षण के तहत रक्त की जांच में यह पता चलता है कि व्यक्ति के शरीर में किसी खास एंटीबॉडी की मौजूदगी है या नहीं।

सर्वेक्षण में कहा गया, “झुग्गी बस्ती क्षेत्रों नगरपालिका औषधालयों से लिए गए खून के नमूनों में से 41.16 प्रतिशत में एंटीबॉडी मिलीं। मुंबई के सभी 24 वार्ड से लिए गए 10,197 नमूनों में से 36.30 प्रतिशत लोगों के शरीर में एंटीबॉडी मिलीं।”

बीएमसी ने बताया कि इस सर्वेक्षण में उन लोगों के रक्त के नमूने लिए गए जिनको टीका नहीं लगा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह