कश्मीर में तापमान में वृद्धि, ठंड से मिली थोड़ी राहत

By भाषा | Updated: January 26, 2021 13:05 IST2021-01-26T13:05:40+5:302021-01-26T13:05:40+5:30

Increase in temperature in Kashmir, some relief from cold | कश्मीर में तापमान में वृद्धि, ठंड से मिली थोड़ी राहत

कश्मीर में तापमान में वृद्धि, ठंड से मिली थोड़ी राहत

श्रीनगर, 26 जनवरी कश्मीर में मंगलवार को शीतलहर से कुछ राहत मिली और घाटी में ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में तापमान शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, पिछली रात तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछली रात शून्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा था।

बारामुला के गुलमर्ग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 11.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

दक्षिण कश्मीर में स्थित पहलगाम में पारा शून्य से 7.1 डिग्री नीचे रहा।

कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम और कोकरनाग में शून्य से नौ डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दो फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर घाटी में देखने को मिलेगा, जिसके कारण अगले सप्ताह न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने का अनुमान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Increase in temperature in Kashmir, some relief from cold

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे