लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के अस्पतालों में बच्चों के बीच सीजनल फ्लू के मामलों में वृद्धि नजर आयी

By भाषा | Updated: September 17, 2021 20:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में बच्चों के बीच सीजनल फ्लू के मामले तेजी से बढते नजर आ रहे हैं तथा कुछ को भर्ती कराने की जरूरत पड़ रही है।

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के डर के बीच दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की हाल की एक बैठक में विशेषज्ञों ने कहा था कि फ्लू और कोरोना वायरस संक्रमण के समान लक्षण होते हैं, ऐसे में दिल्ली सरकार को फ्लू के इस सीजन में कोविड को फैलने से रोकने के लिए बड़े पैमाने पर जांच जारी रखनी चाहिए।

पीएसआरआई के डॉक्टरों ने कहा कि ओपीडी में आ रहे बच्चों में 70 फीसदी में फ्लू जैसे लक्षण होते हैं। द्वारका के आकाश हेल्थकेयर ने भी कहा कि उसके ओपीडी में रोजाना वायरल बुखार के 50-60 मामले आ रहे हैं।

चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी एल शेरवाल ने कहा कि ओपीडी आ रहे बच्चों की संख्या में करीब तीन गुणा इजाफा नजर आया है। उन्होंने कहा, ‘‘ पहले हम 500-600 मरीज देखते थे और इस बार ओपीडी में 1700-1800 मामले आ रहे हैं। ऐसा इस बार भारी वर्षा की वजह से हुआ है और यह रूख सितंबर की शुरुआत से जारी है। ’’

पीएसआरआई की बाल चिकित्सक डॉ. सरिता शर्मा ने कहा कि तीन से चार दिनों तक 102 से 103 डिग्री तक ज्वर के लक्षण वाले बच्चे पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू, आंत्रशोथ, टाइफाइड, हेपटाइटिस जैसी वायरल बीमारियां जांच संबंधी दुविधा पैदा कर रही हैं और कोविड-19 का भी डर है।

आकाश हेल्थकेयर की बाल चिकित्सक डॉ. मीना जे ने कहा कि उल्टी, ठंड और कफ के साथ ज्वर वाले मामले तेजी से बढ़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ खासकर एक साल तक के शिशुओं में गंभीर लक्षण नजर आ रहे हैं और उनमें से कुछ को भर्ती भी करना होता है। कई को तो 103-104 डिग्री तक बुखार चला जाता है एवं कई बार दवा देने के बाद भी बुखार नहीं उतरता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम अधिक से अधिक तरल पदार्थ, ऑक्सीजन थेरेपी जैसे उपचार भी दे रहे हैं।’’ उन्होंने लोगों को भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने, छींकते समय नाक एवं मुंह ढ़ककर रखने, बार-बार हाथ धोने की सलाह दी और सर्दी या ज्वर से पीड़ित लोगों से बच्चों को दूर रखने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वायरल संक्रमण बड़ों से बच्चों को हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?