लाइव न्यूज़ :

दुर्गा पूजा से पहले ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या में वृद्धि

By भाषा | Updated: October 10, 2021 21:00 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 10 अक्टूबर दुर्गा पूजा का उत्सव शुरू होने से पहले ओडिशा में कोविड-19 के मामले में हल्की वृद्धि देखी गई है। राज्य में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 652 नए मामले आए जो एक दिन पहले के मुकाबले 126 अधिक है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने दी।

उन्होंने बताया कि इससे साथ ही पूर्वी तटीय राज्य में अब तक संक्रमित हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 10,31,696 हो गई है। अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान सात मरीजों (खुर्दा में पांच और अंगुल व नबरंगपुर में एक-एक) की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की कुल संख्या 8,249 हो गई है।

उन्होंने बताया कि ओडिशा में गत शनिवार को 526, शुक्रवार को 524, बृहस्पतिवार को 582 और बुधवार को 593 मामले आए थे।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को आए नए मामलों में 92 मरीजों यानी 14.11 प्रतिशत की उम्र शून्य से 18 साल के बीच है। खुर्दा जिले में सबसे अधिक 331 नए मामले आए जबकि कटक में रविवार को 70 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

उन्होंने बताया कि राज्य के छह जिलों- बौद्ध, कालाहांडी, कंधमाल, क्योंझर, नबरंगपुर और मल्कानगिरि- में गत 24 घंटे के दौरान संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में इस समय 5,083 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि शनिवार को 597 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद राज्य में अबतक महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या 10,18,311 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में अबतक 2.06 करोड़ नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है और जिनमें संक्रमण दर (जांचे गए कुल नमूनों के अनुपात में संक्रमित) पांच प्रतिशत है।

अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 से बचाव के लिए राज्य में अबतक 93,73,608 लोगों का पूर्ण टीकाकरण (दोनों खुराक) हो चुका है।

इस बीच, राज्य सरकार ने 11 अक्टूबर से 20 अक्टूबर के बीच भुवनेश्वर और कटक में लागू रात के कर्फ्यू की अवधि में दो घंटे की वृद्धि की है। पुलिस आयुक्त एसके प्रियदर्शी ने बताया कि अब रात आठ बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू प्रभावी रहेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘हम इस अवधि में दिशानिर्देश और रात्रि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। जरूरत पड़ी तो उल्लंघन के स्तर की समीक्षा कर गिरफ्तारी करेंगे।’’

कटक और भुवनेश्वर नगर निगम पहले ही दुर्गा पूजा आयोजन के लिए दिशानिर्देश जारी कर चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए