लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 के नए मामलों में वृद्धि

By भाषा | Updated: June 9, 2021 14:26 IST

Open in App

पुडुचेरी, नौ जून पुडुचेरी में बुधवार को कोविड-19 के 642 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,10,748 हो गयी जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,648 हो गयी। यह लगातार दूसरा दिन है जब केन्द्र शासित प्रदेश में दैनिक नए मामलों में वृद्धि हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 6,853 हो गयी है। एस मोहन कुमार के मुताबिक पुड्डुचेरी में अब तक 1,02,247 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात दे चुके हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 7.54 प्रतिशत हो गयी है।

पुडुचेरी में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.49 प्रतिशत है जबकि ठीक होने की दर 92.32 प्रतिशत हो गयी है। अब तक 35,368 स्वास्थ्य कर्मियों और 22,518 अग्रिम मोर्चे पर तैनात कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा चुका है। प्रदेश में अब तक कुल 1,88,091 लोग कोविड रोधी टीके की खुराक ले चुके हैं। इसमें सभी आयु वर्ग के लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए