लाइव न्यूज़ :

धान के एमएसपी में बढ़ोतरी पर्याप्त नहीं है: बादल

By भाषा | Updated: June 9, 2021 19:57 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ जून शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को कहा कि धान के लिए केंद्र द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में की गई बढ़ोतरी न केवल अपर्याप्त है, बल्कि यह एक ‘‘प्रतिगामी कदम’’ है जो 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के बजाए कृषि को पीछे की ओर ले जाएगा।

बादल ने कहा कि 2021-22 खरीफ सीजन के लिए 72 रुपये प्रति क्विंटल की ‘‘मामूली वृद्धि’’ पर्याप्त नहीं है और यह कृषि के लिए आवश्यक डीजल और उर्वरकों जैसे उत्पादों की लागत बढ़ने की भरपाई नहीं कर सकती।

शिअद अध्यक्ष ने यहां एक बयान में कहा कि सरकार को एमएसपी तय करते समय खेती की वास्तविक लागत को ध्यान में रखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि खेती की वास्तविक लागत पर डेढ़ गुना आय का फॉर्मूला लागू किया जाना चाहिए।

बादल ने कहा कि नई एमएसपी तीन नए कृषि कानूनों के कारण पहले से ही संकट का सामना कर रहे किसानों के साथ किया गया क्रूर मजाक है।

उसने कहा, ‘‘जिस लापरवाही से एमएसपी की गणना की गई है, वह किसानों के प्रति सरकार के उदासीन रवैये को भी उजागर करता है। अकाली दल की मांग है कि सरकार किसानों की मदद के लिए उन्हें लाभकारी एमएसपी दे। एमएसपी को उत्पादन की वास्तविक लागत को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है