कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

By भाषा | Updated: February 9, 2021 15:03 IST2021-02-09T15:03:13+5:302021-02-09T15:03:13+5:30

Increase in minimum temperature in most areas of Kashmir | कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

कश्मीर के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि

श्रीनगर, नौ फरवरी कश्मीर में मंगलवार को गुलमर्ग को छोड़कर अन्य स्थानों पर न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि घाटी के ऊंचाई वाले कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बर्फबारी होने का अनुमान है।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीनगर में सोमवार रात को तापमान शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

काजीगुंड में तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

पहलगाम में तापमान शून्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

बारामुला के गुलमर्ग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

कुपवाड़ा में शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे और कोकेरनाग में शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा कि मंगलवार को घाटी के कुछ ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी की आशंका है और मैदानी इलाकों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Increase in minimum temperature in most areas of Kashmir

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे